Happy Birthday Ben Stokes: इंग्लैंड के करिश्माई ऑलराउंडर के गजब के कमाल, ये खिलाड़ी है बेमिसाल

Happy Birthday: इंग्लैंड के धाकड़ ऑलराउंडर बेन स्टोक्स आज यानी 4 जून को अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। यहां जानिए अंग्रेज टेस्ट कप्तान के करिश्माई प्रभाव की कुछ खास चीजें-

 Happy Birthday Ben Stokes:

इंग्लैंड के करिश्माई खिलाड़ी और टेस्ट क्रिकेट कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) आज 4 जून को 32 साल के हो गए हैं। बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड में टेस्ट क्रिकेट बदलने का जो काम किया उसके लिए उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा।

बेन स्टोक्स एक ऐसे ऑलराउंडर है जिन्होंने बड़े मैचों में बड़े मंच पर अपनी काबिलियत दिखाई। उनकी कप्तानी का अंदाज हो, बल्लेबाजी में निडरता हो, या अहम मौके पर गेंदबाजी में विकेट लेना हो, वह हर मोर्चे पर विपक्षियों से लोहा लेते हुए दिखाई देते हैं।

अगर इन सब चीजों में भी कोई कमी पड़ जाए तो बेन स्टोक्स एक बहुत ही मुस्तैद फील्डर भी हैं। बेन स्टोक्स ने अपने जन्मदिन से 1 दिन पहले ही एक गजब का रिकॉर्ड भी बनाया है। वे 145 साल के टेस्ट इतिहास में ऐसे पहले कप्तान बन गए हैं जिन्होंने एक मैच में बगैर बल्लेबाजी, गेंदबाजी और विकेटकीपिंग किए मैच जीत लिया है।

स्टोक्स ने यह मैच आयरलैंड के खिलाफ जीता। असल में इस मुकाबले में इंग्लैंड ने पहली पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 524 रन बनाए थे और स्टोक्स की बल्लेबाजी ही नहीं आई थी। अंग्रेजों ने अपनी पारी घोषित कर दी थी जिसके बाद इंग्लैंड ने आयरलैंड को 172 रनों पर समेट दिया था लेकिन बेन स्टोक्स ने गेंदबाजी नहीं की थी।

फिर अंग्रेजों ने दूसरी पारी में बगैर कोई विकेट कोई जीत के लिए जरूरी 12 रन बना लिए। तो है ना यह एक कमाल का रिकॉर्ड। ऐसा लगता है बेन स्टोक्स के नाम कई ऐसे कमाल के रिकॉर्ड लिखे हैं।

बेन स्टोक्स 2019 का वनडे वर्ल्ड कप फाइनल मैच जिताने के लिए जाने जाते हैं जहां उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट इतिहास के सर्वश्रेष्ठ मुकाबले में अपनी मजबूत नसों का परिचय दिया। इसके बाद स्टोक्स ने पिछले साल 2022 में हुए टी-20 वर्ल्ड कप में भी पाकिस्तान के खिलाफ एक जबरदस्त पारी खेली और अपनी टीम को मैच जिताया।

खास बात यह है कि स्टोक्स आईपीएल के हाल ही में संपन्न हुए सीजन में एक विजेता भी रहे क्योंकि वे चेन्नई सुपर किंग्स की टीम की ओर से खेल रहे थे। लेकिन फिटनेस के चलते अपने अधिकतर मुकाबले नहीं खेल पाए और उनकी टीम विजेता जरूर बन गई।

स्टोक्स एशेज क्रिकेट भी में कमाल के पारियों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने हेडिंग्ले में जो किया वह अविस्मरणीय है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस खिलाड़ी ने टेस्ट क्रिकेट खेलने का नजरिया बदला है जिसको आप बैजबॉल नाम से भी जानते हैं।

स्टोक्स और इंग्लिश टेस्ट कोच ब्रैंडन मैकुलम की यह जोड़ी आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले से पहले 13 टेस्ट मैचों में 10 मुकाबले जीत चुकी है और जिस निर्मम तरीके से उन्होंने विपक्षी गेंदबाजी को ध्वस्त किया है वह वनडे स्टाइल में खेली गई क्रिकेट है।

फिलहाल बेन स्टोक्स अपने घुटने की परेशानी से जूझ रहे हैं जिसके चलते वे अधिकतर समय गेंदबाजी नहीं कर पाते हैं। लेकिन जिस तरह का उनका जिद्दी स्वभाव है और जिस फाइटिंग स्पिरिट से वे क्रिकेट खेलते हैं, इसमें कोई हैरानी नहीं होगी कि आने वाले कुछ महीनों में ये ऑलराउंडर फिर से अपनी पीक परफॉर्मेंस पर होगा। हम बेन स्टोक्स को उनके 32 वें जन्मदिन पर हम शुभकामनाएं देते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+