GT vs PBKS: गुजरात ने टॉस जीत चुनी बल्लेबाजी, हार्दिक ने प्लेऑफ के लिये बताया गेमप्लान
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का 48वां मैच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां पर प्लेऑफ में क्वालिफाई करने वाली पहली टीम बनने के लिये गुजरात टाइंटस की टीम का सामना पंजाब किंग्स से हो रहा है। वहीं पर पंजाब किंग्स की टीम प्लेऑफ तक पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने के लिये करो या मरो का मैच खेल रही है, जिसमें उसे हर हाल में जीत की दरकार है। अंकतालिका की बात करें तो गुजरात टाइटंस की टीम ने अब तक खेले गये 9 में से 8 मैचों में जीत हासिल कर 16 अंक हासिल कर लिये हैं और पहले पायदान पर कब्जा बरकरार रखा है।

वहीं पंजाब किंग्स की टीम 4 जीत के साथ 8वें पायदान पर पहुंच गई है। पंजाब किंग्स की टीम को 5 मैच खेलने हैं जिसमें अगर वो सभी में जीत हासिल करती है तो अभी भी प्लेऑफ में क्वालिफाई कर सकती है, जिसके लिये उसे गुजरात के खिलाफ जीत के साथ आगाज करने की दरकार है। पिच की बात करें तो जिस मैदान पर यह मैच खेला जा रहा है वहां पर काफी घास नजर आ रही है लेकिन बल्लेबाजी भी काफी आसान नजर आ रही है।
और पढ़ें: 'अगर मेहनत नहीं करोगे तो विनोद कांबली बन जाओगे;, कपिल देव ने सचिन की जमकर तारीफ
इसी को देखते हुए जब गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीता तो पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। हार्दिक पांड्या ने कहा कि लीग में हमेशा आप टॉप 4 में रहना चाहते हैं और शुरुआती मैचों के बाद अगर आप ऐसा करने में कामयाब हो जाते हैं तो काफी अच्छा रहता है।बहुत सारी चीजें हमारे पक्ष में गई हैं जो कि किसी भी दिशा में जा सकती थी। हमारे पास अभी कुछ मैचों का कुशन है और हम सब कुछ ट्राई करना चाहते हैं।
वहीं टॉस हारने के बाद मयंक अग्रवाल ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करना चाहते थे और हमें खुशी है कि हमें वो करने का मौका मिला है। हमें पिछले 10 में से 8 मैचों के टॉस में हार का सामना करना पड़ा है, तो बहुत सारी चीजें हमारे पक्ष में नहीं गई हैं। दोनों टीमों ने इस मैच के लिये अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है।
और पढ़ें: IPL 2022 के नॉकआउट मैचों के लिये BCCI ने किया वेन्यू का ऐलान, महिला ट्रॉफी की भी तारीख जारी
पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): मयंक अग्रवाल (कप्तान), शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो, भानुका राजपक्षे, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (डब्ल्यू), ऋषि धवन, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, संदीप शर्मा।
गुजरात टाइटन्स (प्लेइंग इलेवन): रिद्धिमान साहा (डब्ल्यू), शुभमन गिल, साई सुदर्शन, हार्दिक पांड्या (सी), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अल्जारी जोसेफ, प्रदीप सांगवान, लॉकी फर्ग्यूसन, मोहम्मद शमी।












Click it and Unblock the Notifications