GT vs MI: गुजरात टाइटंस ने टॉस जीत बदली रणनीति, मुंबई के खिलाफ अपनाया पुराना प्लान

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का 51वां मैच मुंबई के ब्राबोर्न स्टेडियम पर खेला जा रहा है, जहां पर लगातार 8 मैचों में हार का सामना कर जीत की राह पर लौटी मुंबई इंडियंस की टीम का सामना इस सीजन सबसे शानदार प्रदर्शन कर रही गुजरात टाइटंस से हो रहा है। गुजरात टाइटंस की टीम ने अब तक 10 मैच खेले हैं जिसमें से उसे सिर्फ 2 मैचों में ही हार का सामना करना पड़ा है, वहीं पर सीजन में पहली बार होगा जब हार्दिक पांड्या अपनी पुरानी टीम के खिलाफ खेलने उतरेंगे। ऐसे में हार्दिक पांड्या की नजर जीत के साथ आईपीएल 2022 के प्लेऑफ में जगह बनाने वाली पहली टीम बनने पर होगी, तो वहीं पर रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस कुछ और जीत के साथ अपने कैंपेन को समाप्त करना चाहेगी।

IPL 2022
Photo Credit: Twitter/IPL

ब्रॉबोर्न के ही मैदान पर गुरुवार को दिल्ली और हैदराबाद के बीच 50वां मैच खेला गया था जिसमें 23 छक्के देखने को मिले थे, हालांकि आज का मैच दूसरी पिच पर खेला जाना है लेकिन पिच की बात करें तो यह उतनी ही अच्छी नजर आ रही है जितनी की पिछले मैच में देखने को मिली थी। ऐसे में फैन्स को एक बार फिर से हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है तो वहीं पर गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम इस मैच को अपने नाम करती नजर आयेगी।

और पढ़ें: 'क्या पूरन के खिलाफ नर्वस हो गई थी दिल्ली कैपिटल्स', हैदराबाद पर जीत के बाद मिचेल मार्श ने किया बड़ा दावा

गुजरात टाइटंस की टीम के लिये कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। जब उनसे इस फैसले का कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह पिच काफी फ्रेश नजर आ रही है और बल्लेबाजी के लिये अच्छी लग रही है। ऐसे में हम पहली पारी में गेंदबाजों को जो भी मदद मिल सकती है उसका फायदा उठाना चाहते हैं। गुजरात टाइटंस ने पिछले दो मैचों में टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था लेकिन मुंबई के खिलाफ हार्दिक पांड्या ने अपना पुराना गेम प्लान अपनाया है।

टॉस के बाद जब टीम संयोजन को लेकर बात की गई तो हार्दिक पांड्या ने साफ किया कि वो अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं करने वाले हैं। वहीं पर मुंबई इंडियंस की टीम ने एक बदलाव करते हुए ऋतिक शौकीन की जगह एम अश्विन को मौका दिया है।

और पढ़ें: IPL 2022 के बाद भी जारी रहेगा खेलों का रोमांच, लगातार मिलेगा मनोरंजन का डोज

गुजरात टाइटन्स (प्लेइंग इलेवन): रिद्धिमान साहा (डब्ल्यू), शुभमन गिल, साई सुदर्शन, हार्दिक पांड्या (सी), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, प्रदीप सांगवान, लॉकी फर्ग्यूसन, अल्जारी जोसेफ, मोहम्मद शमी

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), ईशान किशन (w), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, कीरोन पोलार्ड, डेनियल सैम्स, मुरुगन अश्विन, कुमार कार्तिकेय, जसप्रीत बुमराह, राइली मेरेडिथ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+