GT vs SRH: 'मैंने गेंदबाज को कह दिया था कि छक्का मारूंगा,' गिल ने बोलकर मारा था सिक्स
शुभमन गिल ने अपनी शतकीय पारी के दौरान एक ही छक्का जमाया था। वह अभिषेक शर्मा की गेंद पर आया।

IPL 2023, Shubman Gill: सोमवार का दिन आईपीएल में गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज शुभमन गिल के नाम रहा। गिल ने अपने आईपीएल करियर की पहली सेंचुरी जमा दी। एक तरह से उन्होंने अकेले ही गुजरात की टीम को संभाल लिया था। शतक के बाद गिल ने एक अहम बात कही है।
उन्होंने अभिषेक शर्मा की गेंद पर छक्का जमाया था। उसको लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि मैंने अभिषेक को कहा था कि मैं छक्का मारूंगा। शर्मा की गेंद पर छक्का जड़ने की घटना का जिक्र करते हुए गिल ने एक दिलचस्प बात भी बताई है।
गिल ने कहा कि अभिषेक शर्मा की गेंद पर छक्का जड़ने मेरे लिए ख़ुशी की बात थी। मैंने उसको कहा था कि अगर मेरे सामने गेंदबाजी की, तो मैं छक्का मारूंगा। गौरतलब है कि अपनी शतकीय पारी के दौरान शुभमन गिल के बल्ले से सिर्फ एक ही छक्का देखने को मिला। वह अभिषेक शर्मा की गेंद पर आया।
गिल ने कहा कि जीवन सर्कल से भरा है। मैंने अपना आईपीएल डेब्यू सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ ही किया था और अब उनके ही खिलाफ शतक जड़ा है। आशा है कि और सभी शतक आयेंगे। यह सब गेंदबाजों और स्थिति पर निर्भर करता है। अहम बात सामने आने वाली स्थिति का मुकाबला करना है।
गौरतलब है कि हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में 58 गेंदों का सामना करते हुए गिल ने 101 रनों की पारी खेली। उनके बल्ले से 13 चौके और 1 छक्का जमाया। उनके अलावा साई सुदर्शन के बल्ले से 47 रन आये। गुजरात ने 9 विकेट पर 188 रन बनाये। जवाब में खेलते हुए हैदराबाद की टीम 9 विकेट पर 154 रन बना पाई।












Click it and Unblock the Notifications