क्या फिक्स है आईपीएल 2023 फाइनल?, मैच से पहले वायरल तस्वीर देख फैंस ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल
IPL 2023 Final: जीटी बनाम सीएसके फाइनल से पहले सोशल मीडिया पर वायरल एक तस्वीर ने हंगामा खड़ा कर दिया है। अहमदाबाद में एक बड़ी स्क्रीन पर एक तस्वीर नजर आई, जिसपर 'रनर अप चेन्नई सुपर किंग्स' लिखा हुआ था।

GT vs CSK, IPL 2023 Final: आईपीएल 2023 के 16वें सीजन का फाइनल मुकाबला तय शेड्यूल के अनुसार 28 मई, रविवार को होना था, जोकि बारिश के कारण टल चुका है, और आज 29 मई को चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। ये अहम मुकाबला पहली बार रिजर्व डे में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेला जाएगा। फाइनल से पहले सोशल मीडिया पर वायरल एक तस्वीर ने हंगामा खड़ा कर दिया है।
अहमदाबाद में फाइनल की शुरुआत से पहले आयोजन स्थल की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। जिसे देखने के बाद कई लोग आईपीएल 2023 के फाइनल के फिक्स होने का दावा कर रहे हैं। दरअसल, एक बड़ी स्क्रीन पर एक तस्वीर नजर आई, जिस पर 'रनर अप चेन्नई सुपर किंग्स' लिखा हुआ था।
स्क्रीन पर 'रनर अप चेन्नई सुपर किंग्स' लिखी तस्वीर देखते ही देखते सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी। इसके बाद क्रिकेट फैंस के रिएक्शन की मानों बाढ़ आ गई। हालांकि, इसे देखने के बाद सीएसके के फैंस चिंतित हैं और गुजरात टाइटंस के फैंस खुश हो गए।
वहीं दूसरी ओर एक अनुमान यह भी लगाया जा रहा है कि शायद फाइनल से पहले स्क्रीन टेस्टिंग की हो और इसलिए गुजरात टाइटंस की टीम के लिए भी ऐसा ही चलाया गया हो, लेकिन फैंस ने उस वक्त तस्वीर को देख लिया हो जब ये सीएसके के लिए चलाया गया हो। हालांकि, वनइंडिया वायरल तस्वीर की पुष्टि नहीं करता है।
Recommended Video
इस सीजन में यह तीसरी बार होगा जब चेन्नई का सामना गुजरात से होगा। पहले में अहमदाबाद में जीटी ने चेन्नई के खिलाफ जीत के साथ विजयी अभियान की शुरुआत की थी। इसके बाद सीएसके ने हार का बदला लिया। उन्होंने क्वालीफायर 1 टाई में चेपॉक में गुजरात की मेजबानी की और इस सीजन में फाइनल में जगह बनाने वाली पहली टीम बन गई।












Click it and Unblock the Notifications