ग्लेन मैक्सवेल ने बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड, 13 छक्कों से बनाया धुआंधार शतक, चौंका देगा यह कीर्तिमान
Glenn Maxwell: एकदिवसीय वर्ल्ड कप 2023 का वह मैच हर किसी को याद होगा जब ग्लेन मैक्सवेल ने दोहरा शतक जड़कर अकेले दम पर ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाई थी। आमने अफगानिस्तानी टीम थी। मैक्सवेल का अंदाज हमेशा वही रहा है, अब एक बार फिर से उनके बल्ले से तबाही देखने को मिली है।
मेजर लीग क्रिकेट में खेलते हुए मैक्सवेल ने तबाही मचाने वाला काम किया है। उन्होंने धीमी शुरुआत करने के अब्द गियर बदला और धमाका किया। मैक्सवेल ने शुरुआती 15 गेंदों में सिर्फ 11 रन बनाए। इसके बाद 33 गेंदों में 89 रन बनाते हुए धुआंधार शतक जमा डाला।

ग्लेन मैक्सवेल ने वॉशिंगटन फ्रीडम की ओर से खेलते हुए लॉस एंजेलिस नाइट राइडर्स के खिलाफ धमाकेदार पारी खेली और अपना आठवां T20 शतक लगाया। आंखें जमने के बाद उन्होंने छक्कों की बारिश करते हुए गेंदबाजों की बखिया उधेड़ डाली।
मैक्सवेल ने 13 छक्के और 2 चौके लगाए और टीम को 20 ओवर में 208/5 के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। एक समय फ्रीडम की हालत खराब थी और स्कोर 12वें ओवर में 92/5 था, लेकिन मैक्सवेल की शानदार पारी ने मैच का रुख बदल दिया। उन्होंने एक बार फिर दिखा दिया कि वह T20 क्रिकेट के सबसे खतरनाक खिलाड़ियों में से एक हैं।
Glenn Maxwell के कितने रन
ग्लेन मैक्सवेल ने लॉस एंजेलिस नाइट राइडर्स के खिलाफ शतकीय पारी खेलकर नया इतिहास रच दिया। इस शानदार प्रदर्शन के साथ उन्होंने T20 क्रिकेट में 10,500 रन का आंकड़ा पार कर लिया। मैक्सवेल को उनकी 360 डिग्री बल्लेबाज़ी के लिए जाना जाता है, जो किसी भी दिशा में बड़े शॉट लगाने में सक्षम हैं। वो सिर्फ बल्लेबाज़ ही नहीं, बल्कि एक कामयाब गेंदबाज़ भी हैं।
Glenn Maxwell का क्या वर्ल्ड रिकॉर्ड
T20 क्रिकेट में अब तक उनके नाम 178 विकेट दर्ज हैं, जो उन्हें एक बेहतरीन ऑलराउंडर बनाता है।मैक्सवेल का यह शतक उनका टी20 क्रिकेट में आठवां शतक था, और इस तरह वह दुनिया के एकमात्र ऐसे खिलाड़ी बन गए जिन्होंने 10,500 से ज्यादा रन, 170 से अधिक विकेट झटके हैं। इसके अलावा आठ शतक भी जमाए हैं। शतकों की वजह से वह अलग रिकॉर्ड लिस्ट में आ गए हैं क्योंकि किसी भी ऑल राउंडर के पास ऐसा आंकड़ा नहीं है।
किरोन पोलार्ड और शोएब मलिक भी ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके नाम टी20 में 10,000 से ज्यादा रन और 150 से अधिक विकेट हैं। पोलार्ड के नाम 13,599 रन और 326 विकेट हैं, साथ ही उन्होंने एक शतक भी लगाया है, जबकि मलिक ने 13,571 रन और 187 विकेट हासिल किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications