ग्लेन मैक्सवेल ने 14 साल लंबे इंटरनेशनल करियर को दिया विराम, अचानक संन्यास लेकर चौंकाया

ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। वह जून 2025 में वनडे क्रिकेट से संन्यास ले चुके थे। इसके साथ ही उन्होंने विक्टोरिया के लिए प्रथम श्रेणी और लिस्ट ए क्रिकेट से भी दूरी बनाने का फैसला किया है। हालांकि वह फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे।

ग्लेन मैक्सवेल ने साल 2012 में ऑस्ट्रेलिया के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। करीब 14 साल के करियर में उन्होंने तीनों प्रारूपों में देश का प्रतिनिधित्व किया। मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 7 टेस्ट, 149 वनडे और 130 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले।

maxwell

कैसा रहा मैक्सवेल का करियर?

उनके नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 7226 रन और 136 विकेट दर्ज हैं। वनडे में उन्होंने 3990 रन बनाए, जबकि टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके बल्ले से 2897 रन निकले। उन्होंने टी20 में 154 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। इस प्रारूप में उनके नाम पांच शतक भी दर्ज हैं। वह भारत के रोहित शर्मा के साथ संयुक्त रूप से सर्वाधिक टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं।

मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया की 2015 और 2023 वनडे विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहे। इसके अलावा 2021 में टी20 विश्व कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी।

अफगानिस्तान के खिलाफ खेली थी ऐतिहासिक 201 रन की पारी

मैक्सवेल के करियर की बात हो और 2023 वनडे विश्व कप में अफगानिस्तान के खिलाफ उनकी पारी का जिक्र न हो, ऐसा संभव नहीं है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए उस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया 292 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 91 रन पर सात विकेट गंवा चुकी थी। टीम की हार लगभग तय नजर आ रही थी।

ऐसे मुश्किल समय में मैक्सवेल ने मोर्चा संभाला और 128 गेंदों में नाबाद 201 रन की ऐतिहासिक पारी खेल दी। पैरों में ऐंठन के कारण वह ठीक से दौड़ भी नहीं पा रहे थे, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। कप्तान पैट कमिंस के साथ आठवें विकेट के लिए 202 रन की अटूट साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया को तीन विकेट से जीत दिला दी। 14 साल तक चले इंटरनेशनल करियर के बाद अब मैक्सवेल के फैंस उनको सिर्फ लीग क्रिकेट में देख पाएंगे, मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया की टीम से बाहर चल रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+