भारतीय स्पिनरों पर 'स्विच हिट' की तैयारी, लेफ्ट हैंडर बनकर मैक्सवेल कर रहे हैं बैटिंग- VIDEO

मोहाली, 20 सितंबर: भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए तैयार है जिसका पहला मुकाबला पीसीए स्टेडियम में आज होने जा रहा है। भारत की टीम में रोहित, विराट, बुमराह जैसे दिग्गज हैं तो ऑस्ट्रेलिया के पास ग्लेन मैक्सवेल, टिम डेविड, पैट कमिंस और स्टीव स्मिथ जैसे खिलाड़ी हैं।

आरोन फिच की टीम भारत को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार है। कंगारू टीम टी20 वर्ल्ड कप के लिए भी फेवरेट है।

स्विच हिट लगाने वाले बेस्ट बल्लेबाजों में शामिल

स्विच हिट लगाने वाले बेस्ट बल्लेबाजों में शामिल

दोनों ही टीमों को नेट्स में जमकर पसीना बहाते हुए देखा जा रहा है लेकिन सबकी नजरें तब ग्लेन मैक्सवेल पर पड़ गई जब वे बाए हाथ के बल्लेबाज बनकर शॉट्स लगाने लगे।

ग्लेन मैक्सवेल दुनिया में स्विच हिट लगाने वाले बेस्ट बल्लेबाजों में शामिल हैं और ये बात उनको टी20 में सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में एक बनाती है। वह ऐसा शॉट टी20 सीरीज में भारत के युजवेंद्र चहल, रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल के खिलाफ इस्तेमाल कर सकते हैं।

लेफ्ट हैंडर बनकर प्रैक्टिस करते देखा जा सकता है

लेफ्ट हैंडर बनकर प्रैक्टिस करते देखा जा सकता है

पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन ने ट्विटर पर जो वीडियो शेयर की है उसमें दाए हाथ के मैक्लवेल को लेफ्ट हैंडर बनकर प्रैक्टिस करते देखा जा सकता है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज के बाद, टीम इंडिया 28 सितंबर से शुरू होने वाले तीन T20I और तीन ODI के लिए दक्षिण अफ्रीका का सामना करेगी। सबसे छोटे प्रारूप में उनका अगला टास्क सीधे 2022 T20 विश्व कप होगा, जो अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया में शुरू होगा।

यहां देखें वीडियो-

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, दीपक चाहर , जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव।

ऑस्ट्रेलिया टीम: सीन एबॉट, एश्टन एगर, पैट कमिंस, टिम डेविड, नाथन एलिस, एरोन फिंच (कप्तान), कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, जोश इंगलिस, ग्लेन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, डेनियल सैम्स, स्टीव स्मिथ, मैथ्यू वेड, एडम जम्पा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+