ग्लेन मैक्सवेल को पार्टी करना पड़ा महंगा, अस्पताल में भर्ती, अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया करेगी जांच
Glenn Maxwell: ऑस्ट्रेलिया के धमाकेदार खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल एक पार्टी के दौरान इस स्थिति में आ गए कि उनको तुरंत एम्बुलेंस में डालकर अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। एडिलेड की यह घटना है। मैक्सवेल ने पार्टी के दौरान इतनी शराब पी ली थी कि उनकी तबियत बिगड़ गई।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मैक्सवेल ब्रेट ली के 'सिक्स एंड आउट' कॉन्सर्ट देख रहे थे। इस दौरान उन्होंने ज्यादा शराब पी ली थी। इसके बाद उनको कुछ ठीक नहीं लगा। इसके बाद उनको एडिलेड के एक अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया।

हालांकि वहां से ठीक होने के बाद मैक्सवेल को छुट्टी दे दी गई लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सख्त रुख अपनाया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस मामले के की जांच के लिए कदम बढ़ा दिए हैं। इस मामले में और ज्यादा जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। मैक्सवेल नशे में थे और उनकी तबियत कैसे बिगड़ी यह भी जांच का विषय है।
गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर इस समय वेस्टइंडीज की टीम आई हुई है। वेस्टइंडीज की टीम टेस्ट सीरीज के बाद एकदिवसीय सीरीज में खेलने वाली है। ग्लेन मैक्सवेल को ऑस्ट्रेलिया की टीम में शामिल नहीं किया गया है। शायद मैक्सवेल ने ही खुद को ब्रेक देने के लिए ऑस्ट्रेलियाई मैनेजमेंट को कहा होगा क्योंकि फ़िलहाल बिग बैश लीग में भी वह खेल रहे हैं।
ऑस्ट्रेलिया ने विंडीज को पहले टेस्ट मैच में हराया था। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने जीत के साथ सीरीज में भी 1-0 की बढ़त हासिल कर ली और वेस्टइंडीज के लिए अब मामला आसान नजर नहीं आ रहा है। उधर मैक्सवेल मामले पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की जांच के ऊपर हर किसी की नजर जरुर रहने वाली है। इससे पहले उनके साथ इस तरह की घटना नहीं हुई और पार्टियों में भी उनको लेकर किसी तरह की शिकायत नहीं आई। टी20 क्रिकेट से ग्लेन मैक्सवेल ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications