Suryakumar Yadav के बारे में यह बात कर रहे थे गंभीर, तभी पीछे से आ गया खिलाड़ी; देखें फिर क्या हुआ
एशिया कप 2022 सुपर-4 में प्रवेश कर गया है। ग्रुप ए से भारत-पाकिस्तान तो ग्रुप बी से श्रीलंका-अफगानिस्तान ने अंतिम 4 में जगह बना ली है।
नई दिल्ली, 3 सितंबर: एशिया कप 2022 सुपर-4 में प्रवेश कर गया है। ग्रुप ए से भारत-पाकिस्तान तो ग्रुप बी से श्रीलंका-अफगानिस्तान ने अंतिम 4 में जगह बना ली है। 3 सितंबर से सुपर-4 के मुकाबले शुरू हो रहे हैं। पहले मैच में जहां श्रीलंका और अफगानिस्तान की टीम आमने-सामने होंगी तो वहीं सुपर संडे में भारत का मैच एक बार फिर पाकिस्तान से होगा। इससे पहले भारत ने हांगकांग को 40 रन से हराकर ग्रुप ए में पहले पायदान पर जगह हासिल की थी।

गंभीर ने कही ये बात
बुधवार को भारत और हांगकांग के बीच खेले गए मैच में भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 192 रन बनाए थे। भारत की ओर से सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंदों पर 68 रन की तूफानी पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 6 छक्के लगाए थे। 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हांगकांग की टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 150 रन ही बना सकी थी। मैच के बाद पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने एंकर से बातचीत में सूर्यकुमार यादव से जमकर तारीफ की।
So cheesy gauti bro pic.twitter.com/EdkE3El3dI
— gautam (@itzgautamm) September 1, 2022

वीडियो हुआ वायरल
इस बातचीत का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल सूर्यकुमार की शानदार बल्लेबाजी और भारत की जीत के बाद गंभीर जतिन सप्रू से कहते हैं कि मेरा मानना है कि अगर विराट कोहली की तुलना में सूर्या 3 नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं तो वो बेहतर रहेगा। तभी पीछे से सूर्यकुमार यादव आ जाते हैं तो गंभीर उन्हें गले लगाकर हंसने लगते हैं। इसी बीच जतिन कहते हैं कि सूर्या ने कहा है कि वह कहीं पर भी बल्लेबाजी कर सकते हैं। इस पर गंभीर जवाब देते हैं कि वह तो इसकी मजबूरी है।

यादव ने कही थी ये बात
अपनी तूफानी बल्लेबाजी को लेकर सूर्यकुमार यादव ने कहा था, मैंने उन स्ट्रोक्स का अभ्यास नहीं किया है, लेकिन मैं बचपन में अपने दोस्तों के साथ रबर बॉल क्रिकेट खेलता था और यहीं से ये शॉट आते हैं। शुरुआत में गेंद थोड़ा रुककर आ रही थी। इससे पहले कि मैं बल्लेबाजी के लिए उतरता, मैंने रोहित और ऋषभ से बात की और उनसे कहा कि मैं टेम्पो को ऊपर उठाने की कोशिश करूंगा और 170-175 रन बनाऊंगा। मुझे लगता है कि इस विकेट पर हमारा स्कोर अच्छा है। बता दें कि सूर्यकुमार यादव ने एशिया कप 2022 का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर बनाया है।












Click it and Unblock the Notifications