गौतम गंभीर ने श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया की जीत पाकिस्तान से बेहतर बताया, जानिए वजह

एशिया कप में सुपर फोर के मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ जबरदस्त जीत दर्ज की। मैच में जिस तरह से भारतीय बल्लेबाजों ने पहले पाकिस्तान की पेस बैटरी की क्लास लगाई और उसके बाद गेंदबाजों ने पूरी टीम को 128 रन के स्कोर पर समेट दिया, उसकी हर कोई तारीफ कर रहा है।

इस जीत को ऐतिहासिक जीत माना जा रहा है और पाकिस्तान के खिलाफ अबतक की सबसे बड़ी जीत कहा जा रहा है। लेकिन पूर्व क्रिकेट गौतम गंभीर को ऐसा नहीं लगता है।

team india

जिस तरह से श्रीलंका के खिलाफ भारत ने 41 रन से जीत दर्ज की उसकी तारीफ करते हुए गौतम गंभीर ने इस जीत को पाकिस्तान के खिलाफ जीत से कहीं बेहतर कहा है। बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ भारत ने सिर्फ 213 रन बनाए थे, लेकिन श्रीलंका की टीम सिर्फ 172 रन के ही स्कोर पर सिमट गई।

टीम इंडिया की जत पर गौतम गंभीर ने कहा कि श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम की जीत को पाकिस्तान के खिलाफ जीत से कहीं बेहतर बताया है। उन्होंने कहा कि कई लोग मेरी इस बात से राजी नहीं होंगे। ये जीत मेरे लिए पाकिस्तान से ज्यादा बेहतर जीत थी।

यह मैच टीम को ज्यादा आत्मविश्वास देगा। 217 रन का लक्ष्य श्रीलंका में डिफेंड करना काफी मनोबल बढ़ाएगा, इसका फायदा एशिया कप के फाइनल और विश्वकप में देखने को मिलेगा। इस जीत से कप्तान रोहित शर्मा का भी भरोसा बढ़ा होगा।

बता दें कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत काफी जबरदस्त हुई। रोहित शर्मा ने जबरदस्त 53 रनों की पारी खेली। वहीं शुभमन गिल 19 रन ही बना सके। लेकिन रोहित और गिल के आउट होने के बाद विराट कोहली सिर्फ 3 रन के स्कोर पर सिमट गए। वहीं ईशान किशन ने 33 रन और केएल राहुल ने 39 रनों की पारी खेली जिसकी मदद से टीम का स्कोर 213 रन पहुंचा।

हालांकि श्रीलंका के बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए मैच में खुद को बनाए रखा। लेकिन कुलदीप यादव ने श्रीलंका के बल्लेबाजों की अच्छी क्लास लगाई और टीम के 4 बल्लेबाजों को पवेलियन पहुंचाया। जिसकी बदौलत भारत ने मैज में 41 रन से जीत दर्ज की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+