ईशान किशन या केएल राहुल, गौतम गंभीर ने दिया जवाब

एशिया कप के पहले दो मुकाबलों में केएल राहुल उपलब्ध नहीं थे, जिसकी वजह से उनकी जगह टीम में ईशान किशन को मौका मिला। लेकिन इस बात को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे कि केएल राहुल जब वापसी करेंगे तो क्या ईशान किशन को टीम से बाहर होना पड़ेगा।

जिस तरह से पाकिस्तान के खिलाफ पहले मुकाबले में ईशान किशन ने संकट की स्थिति में हार्दिक पांड्या के साथ मिलकर बाहर निकाला था, उसके बाद हर किसी के जेहन में यह सवाल था कि आखिर कौन होगा पांचवे नंबर का बल्लेबाज।

gautam gambhir

हालांकि पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे मैच में श्रेयस अय्यर के फिट नहीं होने की वजह से केएल राहुल और ईशान किशन दोनों को टीम में खेलने का मौका मिला। लेकिन सवाल अभी यह बना है कि जब श्रेयस अय्यर वापसी करेंगे तो ईशान किशन और केएल में किसे टीम में जगह मिलेगी।

इस सवाल के जवाब में टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने खुलकर अपनी राय रखी है। इससे पहले भी उन्होंने कहा था कि जो खिलाड़ी अच्छी फॉर्म में है उसे ही प्लेइंग 11 में जगह मिलनी चाहिए। लेकिन अब जब पाकिस्तान के खिलाफ शतक और श्रीलंका के खिलाफ अहम पारी खेलकर केएल जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं तो गौतम गंभीर ने इसपर अपनी राय जाहिर की है।

गौतम गंभीर ने कहा कि नंबर पांच की जगह अभी भी खुली है। केएल राहुल को बतौर विकेट कीपर बल्लेबाज अपनी जगह को पक्का करना होगा। पिछले दो मैच में केएल राहुल ने विकेट कीपिंग की है। ऐसे में साफ है कि टीम मैनेजमेंट ने यह संदेश दे दिया है, अगले विश्वकप में केएल राहुल विकेट कीपर बल्लेबाज होंगे।

कुलदीप यादव के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए गौतम गंभीर ने कहा कि वह टीम के अहम खिलाड़ी हैं और अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। टीम मैनेजमेंट ने भी साफ कर दिया है कि वह विश्वकप की प्लेइंग इलेवन में होंगे। ऐसे में उन्हें जितने भी मैच एक्सपीरिएंस मिले अच्छा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+