'यही कलयुग है जहां भगोड़े...,' गौतम गंभीर ने पत्रकार रजत शर्मा पर ट्वीट कर किया तीखा कटाक्ष, जानें पूरा मामला

IPL 2023: पत्रकार रजत शर्मा को 47 सेकंड के वायरल वीडियो में यह कहते हुए स्पष्ट सुना जा सकता है कि, 'चुनाव लड़कर एमपी बनकर गौतम गंभीर का अहंकार और भी बढ़ गया।' इसके बाद गौतम गंभीर ने ट्वीट कर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

Virat Kohli-Gautam Gambhir Fight

Virat Kohli-Gautam Gambhir Fight: विराट कोहली और गौतम गंभीर विश्व क्रिकेट में दो बहुत बड़े नाम हैं, लेकिन आईपीएल के 43 मैच में दोनों के बीच जो कुछ भी हुआ, वो क्रिकेट के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। सोमवार को एलएसजी के खिलाफ आरसीबी ने जीत दर्ज की, इसके बाद विराट कोहली, गौतम गंभीर और एलएसजी के खिलाड़ी नवीन-उल-हक के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली, जोकि लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। इस बीच इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा ने इस विवाद पर कुछ ऐसा कह दिया जो गौतम गंभीर को पसंद नहीं आया और उन्होंने इसकी तीखी आलोचना की है।

दरअसल, इकाना स्टेडियम में एलएसजी बनाम आरसीबी मैच के बाद विराट कोहली और गौतम गंभीर की बीच हुई कहासुनी को लेकर सोशल मीडिया से लेकर न्यूज चैनल पर एक अलग ही बहस छिड़ गई है। इस विवाद को लेकर, न्यूज के दौरान पत्रकार रजत शर्मा ने भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की। रजत शर्मा को 47 सेकंड के वायरल वीडियो में यह कहते हुए स्पष्ट सुना जा सकता है कि, 'चुनाव लड़कर एमपी बनकर गौतम गंभीर का अहंकार और भी बढ़ गया।'

उन्होंने न्यूज पढ़ते हुए आगे कहा कि, 'विराट की लोकप्रियता उन्हें कितना परेशान करती है, ये ग्राउंड में साफ-साफ एकबार फिर नजर आया। विराट कोहली ऐसे प्लेयर हैं, जो हमेशा एग्रेसिव रहते हैं। इसलिए उन्होंने गौतम गंभीर को बराबर का जवाब दिया, लेकिन कुल मिलाकर गौतम गंभीर ने जो किया वो स्पोर्ट में स्पिरिट के खिलाफ है न एक फॉरमर प्लेयर को शोभा देता और न ही एक मेंबर ऑफ पार्लियामेंट को। ऐसी घटनाओं से क्रिकेट को नुकसान होता है।

गौतम गंभीर ने ट्वीट कर रजत शर्मा को दिया तीखा जवाब
ऐसे में अब माना जा रहा है कि यह खबर गौतम गंभीर के खिलाफ चलाई गई थी। इसको लेकर गौतम गंभीर काफी नाराज हैं। इसके अलावा गौतम गंभीर ने इस न्यूज के बाद ट्वीट कर अपनी नाराजगी भी जाहिर की है। गंभीर ने ट्टीट कर लिखा 'दबाव' का हवाला देकर दिल्ली क्रिकेट से भागा हुआ आदमी क्रिकेट की चिंता का नाम लेकर पीआर को बेचने के लिए उत्सुक है! यही कलयुग है जहां 'भगोड़े' अपनी 'अदालत' चलाते हैं।'


ये भी पढ़ें- Virat Kohli और Gautam Gambhir के बीच समझौता कराएंगे रवि शास्त्री? जानें विवाद को लेकर क्या बोले पूर्व कोच

दरअसल, कोहली और गंभीर पर आईपीएल की आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए मैच फीस का 100 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया था। मैच के बाद जब खिलाड़ी हाथ मिला रहे थे, तब एलएसजी गेंदबाज नवीन-उल-हक और कोहली के बीच कुछ कहासुनी हुई थी। हालांकि, आरसीबी के ग्लेन मेक्सवेल ने उन्हें अलग कर दिया। इसके बाद गौतम गंभीर और विराट कोहली के बीच तीखी कहासुनी हुई थी।

Recommended Video

    IPL 2023: Gautam Gambhir को फिर आया गुस्सा, इस बार अंपायर से ही भिड़ गए मेंटर | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+