ख़ुशी से उछल पड़े गौतम गंभीर, ड्रेसिंग रूम में जमकर मनाया जीत का जश्न, वीडियो वायरल

India vs England: भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर आम तौर पर शांत नजर आते हैं लेकिन ओवल टेस्ट मैच में टीम इंडिया की जीत के बाद उनका एक अलग ही रूप देखने को मिला है। टीम इंडिया के साथ जश्न मनाने से गौतम गंभीर खुद को रोक नहीं पाए।

टीम इंडिया को अंतिम दिन जीत दर्ज करने के लिए 4 विकेट लेने थे और उन्होंने ऐसा कर दिखाया। इंग्लैंड को 6 रनों की करीबी हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद ड्रेसिंग रूम में जोरार जश्न देखने को मिला। हालांकि ओवरटन ने दो चौके जड़कर दिन की शुरुआत की थी, बाद में भारतीय टीम ने वापसी की और इंग्लैंड को जीत दर्ज करने के लिए जरूरी 35 रन नहीं बनाने दिए।

gautam gambhir

बीसीसीआई द्वारा साझा किए गए वीडियो में ओवल टेस्ट जीत के बाद ड्रेसिंग रूम का रोमांचक माहौल साफ़ नजर आया। गौतम गंभीर तालियां बजाते हुए उत्साह में डूबे दिखे, लेकिन जैसे-जैसे इंग्लैंड की ओर से गस एटकिंसन और चोटिल क्रिस वोक्स संघर्ष करते रहे, ड्रेसिंग रूम में तनाव बढ़ता गया।

गंभीर लगातार फील्डरों को निर्देश देते और बेचैनी से ड्रेसिंग रूम में चहलकदमी करते नजर आए, क्योंकि मुकाबला बेहद नाज़ुक मोड़ पर था। और जैसे ही मोहम्मद सिराज ने एटकिंसन को क्लीन बोल्ड किया, पूरा टीम मैनेजमेंट खुशी से झूम उठा और ड्रेसिंग रूम में जश्न का माहौल छा गया। जीत के बाद गौतम गंभीर ने अपने एक्स हैंडल पर भी एक संदेश लिया। गंभीर ने लिखा कि कुछ मैच जीतेंगे, कुछ हारेंगे लेकिन कभी हार नहीं मानेंगे। शानदार प्रदर्शन, लड़कों।

गौरतलब है कि इंग्लैंड को 374 रनों का बड़ा लक्ष्य मिला था और टीम इंडिया ने उनको जीत के बेहद करीब जाने के बाद 367 के कुल स्कोर पर आउट कर दिया। भारतीय टीम के लिए मोहम्मद सिराज ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए दूसरी पारी में 5 विकेट अपने नाम कार तहलका मचा दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+