'सिर्फ अपने फेवरेट को सपोर्ट करते हैं', अय्यर को लेकर क्यों चुप हैं कोच गंभीर, भड़के फैंस
Fans Troll Gautam Gambhir: टीम इंडिया के एशिया कप 2025 स्क्वॉड का ऐलान होते ही बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। इसका कारण है श्रेयस अय्यर का नाम टीम में शामिल न होना। अय्यर ने हाल ही में आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स के लिए धमाकेदार प्रदर्शन किया था और 600 से ज्यादा रन बनाए थे। इसके अलावा उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी शानदार बल्लेबाज़ी कर टीम इंडिया को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।
गौतम गंभीर पर फूटा दिग्गज का गुस्सा (Fans Troll Gautam Gambhir)
इसके बावजूद उनका नाम एशिया कप टीम में नहीं आया, जिससे फैंस और कई पूर्व क्रिकेटर नाराज हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर सदागोपन रमेश ने इस फैसले की खुलकर आलोचना की है। उन्होंने कहा कि गौतम गंभीर सिर्फ उन्हीं खिलाड़ियों को सपोर्ट करते हैं जो उन्हें पसंद हैं। रमेश ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि वो जिन खिलाड़ियों को पसंद करते हैं, उन्हें ही सपोर्ट करते हैं और बाकी को छोड़ देते हैं। श्रेयस अय्यर इस समय बेहतरीन फॉर्म में हैं, ऐसे समय पर खिलाड़ियों को बैक करना चाहिए।

गौतम गंभीर की कोचिंग में जीती थी चैंपियंस ट्रॉफी
रमेश ने आगे कहा कि अय्यर ने यूएई में चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया था और उन्हें भारत की व्हाइट-बॉल टीम का हिस्सा जरूर होना चाहिए। उनका मानना है कि जब खिलाड़ी कॉन्फिडेंस में हो और लगातार रन बना रहा हो, तभी उसका इस्तेमाल करना चाहिए। गौतम गंभीर ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद टीम इंडिया के मुख्य कोच का पद संभाला था। उनकी कोचिंग में भारत ने व्हाइट-बॉल क्रिकेट में बेहतरीन नतीजे दिए हैं और चैंपियंस ट्रॉफी जीती है।
टेस्ट में अब तक किया निराश
लेकिन टेस्ट क्रिकेट में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। भारत को ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड के खिलाफ हार झेलनी पड़ी और सिर्फ बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज़ जीत मिली। इंग्लैंड के खिलाफ 2-2 से सीरीज़ ड्रॉ जरूर हुआ, लेकिन रमेश का कहना है कि इसे बड़ी उपलब्धि मानना सही नहीं है क्योंकि विदेशों में जीत का सिलसिला पहले ही विराट कोहली और रवि शास्त्री के समय शुरू हो गया था।
अय्यर की अनदेखी ने फैंस के साथ-साथ पूर्व क्रिकेटरों को भी हैरान कर दिया है। अब देखने वाली बात होगी कि गंभीर और टीम मैनेजमेंट इस फैसले को कैसे डिफेंड करते हैं और क्या आने वाले बड़े टूर्नामेंट में अय्यर को टीम में जगह मिलेगी या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications