IND vs SA: क्या गौतम गंभीर देंगे पद से इस्तीफ़ा? गुवाहाटी में हारते ही सामने आकर किया बड़ा ऐलान
Gautam Gambhir: कोलकाता और गुवाहाटी टेस्ट में दो लगातार हार के साथ भारतीय टीम को घर में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा है। इस बीच हार के बाद मुख्य रूप से गौतम गंभीर को निशाना बनाया जा रहा है। गौतम गंभीर को कोचिंग से हटाने की मांग हो रही है। कोच ने अपने इस्तीफे को लेकर खुद बयान दिया है।
गौतम गंभीर ने खुद से इस्तीफ़ा देने या नहीं देने को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कुछ ऐसा कहा है, जिससे अब मामला बीसीसीआई के पास चला गया है। ऐसा लग रहा है कि वह भारतीय टीम के लिए आगे काम करना जारी रखना चाहते हैं।

भारतीय कोच ने कहा कि मेरा भविष्य तय करना बीसीसीआई पर निर्भर है। लेकिन, मैं वही आदमी हूं जिसने इंग्लैंड में आपको नतीजे दिलाए और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए कोच था। दोष हर किसी का है और शुरुआत मुझसे होती है।
हमें बेहतर खेलना होगा। 95/1 से 122/7 तक पहुँच जाना बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है। किसी एक खिलाड़ी या किसी एक शॉट को दोष नहीं देना चाहिए। दोष हम सभी पर है। मैंने कभी किसी एक खिलाड़ी को दोष नहीं दिया और आगे भी नहीं दूँगा।
भारतीय हेड कोच ने नए प्लेयर्स का बचाव करते हुए कहा कि टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए सबसे शानदार और टैलेंटेड खिलाड़ी की जरूरत नहीं होती। हमें ऐसे मजबूत व्यक्तित्व वाले खिलाड़ी चाहिए जिनकी स्किल्स सीमित हों। यही अच्छे टेस्ट क्रिकेटर बनाते हैं।
इस हार के साथ ही गौतम गंभीर की कोचिंग में भारत का खराब टेस्ट आंकड़ा शामिल हो गया है। टीम इंडिया ने गौतम गंभीर की कोचिंग में कुल 18 मुकाबले खेले हैं और 10 में हार मिली है। 25 साल बाद दक्षिण अफ़्रीकी टीम ने भारत में आकर क्लीन स्वीप करने का कारनामा किया है, यह टीम इंडिया के लिए काफी शर्मनाक बात है। जो टीम घर में बादशाह हुआ करती थी, आज उसे लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications