मयंती लैंगर से लेकर साहिबा बाली तक... ये खूबसूरत महिला एंकर IPL में लगाएंगी ग्लैमर का तड़का

Full list of female presenters for IPL 2025: आईपीएल 2025 के नए सीजन में कई खूबसूरत महिला एंकर क्रिकेट फैंस को दीवाना बनाने के लिए तैयार हैं। इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें संस्करण का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। इसमें पहले की तरह 10 आईपीएल टीमें भाग ले रही है। सीजन का पहला मैच गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच खेला जाएगा।

फीमेल कमेंटेटर्स और प्रजेंटर्स का रहेगा जलवा

आईपीएल 2025 में 8 फीमेल कमेंटेटर्स और प्रजेंटर्स को जगह मिली है। इनमें से 3 कमेंटेटर्स और 5 प्रजेंटर्स के तौर पर आईपीएल 2025 में अपना जलवा बिखेरती नजर आएंगी। आइए एक नजर डालते हैं इन फीमेल कमेंटेटर्स और प्रजेंटर्स पर। फीड प्रजेंटर के पैनल में मयंती लैंगर, साहिबा बाली, स्वेधा सिंह बहल, नशप्रीत सिंह और भावना बालकृष्णन को शामिल किया गया है।

IPL 2025

इसके अलावा कमेंटेटर्स पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंजुम चोपड़ा, न्यूजीलैंड की पूर्व खिलाड़ी केटी मार्टिन और स्पोर्ट्स कमेंटेटर नेटेली जर्मनस को वर्ल्ड फीड कमेंट्री के पैनल में शामिल किया गया है।

मयंती लैंगर का सफर रहा है शानदार

मयंती लैंगर ने अपने करियर की शुरुआत बहुत ही युवा उम्र में की थी। एक स्पोर्ट्स चैनल के लिए सबसे पहले उन्होंने खेलों से संबंधित कार्यक्रम करना शुरू किया था। उनके द्वारा प्रस्तुत की गई शोज़ को दर्शकों ने काफी पसंद किया। जल्द ही वह खेल पत्रकारिता की एक लोकप्रिय चेहरा बन गईं। उन्होंने आईपीएल के अलग-अलग सीज़न में कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिससे उन्हें बड़ी पहचान मिली। इसके अलावा, मयंती को फीफा वर्ल्ड कप 2018 के दौरान भी एंकर के रूप में देखा गया था।

कौन हैं साहिबा बाली

साहिबा बाली भी आईपीएल 2025 में अपना हुनर दिखाती नजर आएंगी। साहिबा एक भारतीय एक्ट्रेस और मॉडल हैं। वह हिंदी टेलीविजन इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुकी हैं। उन्होंने अपनी करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की थी, और बाद में अभिनय में कदम रखा। साहिबा बाली ने कई टेलीविजन शोज में अभिनय किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+