Kal Ka Match Kaun Jita: IPL के सूरमाओं ने कटाई भारत की नाक, हार के ये हैं 5 बड़े कारण
West Indies vs India T20 2023: भारत की हार के बाद से लगातार सोशल मीडिया पर फैंस अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। आईपीएल में अपनी टीमों के लिए धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ी देश के लिए कमाल दिखाने में नाकाम रहे। भारतीय टीम की हार की सबसे बड़ी वजह टीम के बल्लेबाजों का फ्लॉप प्रदर्शन रहा। भारत की तरफ से सूर्यकुमार यादव को छोड़ कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका।
सलामी बल्लेबाज फिर फ्लॉप: शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए एक बार फिर बड़ी साझेदारी बनाने में सफल नहीं हो सके। चौथे मैच में रिकॉर्ड 165 रनों की पार्टनपशिप करने वाली ये जोड़ी फाइनल मुकाबले में फ्लॉप रही। भारत के लिए इस सीरीज में ओपनिंग जोड़ी से रन नहीं आना सबसे बड़ी परेशानी रही है।

पंड्या की खराब कप्तानी: हार की दूसरी सबसे बड़ी वजह हार्दिक पंड्या की खराब कप्तानी रही। कई मौकों पर हार्दिक ने अपने फैसले से सभी को हैरान करने का काम किया। हार्दिक पंड्या की लचर कप्तानी के कारण भारत शुरुआती दो मुकाबलों को जीतने में नाकाम रही थी। वहीं फाइनल मैच में भी हार्दिक से कुछ बड़ी गलतियां देखने को मिली है।
गेंदबाज रहे नाकाम: भारतीय तेज गेंदबाजों ने अपने प्रदर्शन से सभी को खासा निऱाशा किया। शुरुआती ओवर में भारतीय टीम विकेट झटकने में नाकाम रही। पावरप्ले में वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने भारतीय तेज गेंदबाजों के खिलाफ आसानी से रन बनाने का काम किया। मुकेश कुमार, अर्शदीप सिंह और हार्दिक पंड्या गेंद से अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे।
आईपीएल के हीरो बने जीरो: संजू सैमसन, शुभमन गिल और मुकेश कुमार जैसे खिलाड़ी आईपीएल में अफनी टीमों के लिए शानदार प्रदर्शन करते रहे हैं। लेकिन भारत की तरफ से ये सभी खिलाड़ी बेहद साधारण नजर आए। आईपीएल के सूरमाओं ने उम्मीद के मुताबिक टीम के लिए प्रदर्शन नहीं किया।
अक्षर-चहल ने भी किया निराश: आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए युजवेंद्र चहल ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। अक्षर पटेल भी दिल्ली कैपिटल्स के सबसे सफल गेंदबाज रहे थे, लेकिन भारत की तरफ से खेलते हुए ये दोनों ही खिलाड़ी बेअसर रहे। जिसका खामियाजा भारत को सीरीज हार कर उठाना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications