3 भारतीय क्रिकेटरों के कारण चमकी उनकी बहनों की किस्मत, टीवी की दुनिया में एंट्री से बन गईं स्टार
क्रिकेट के मैदान पर जब कोई खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करता है तो कैमरे का फोकस स्वाभाविक रूप से उसी पर रहता है। IPL और इंटरनेशनल मैचों में कई बार स्टेडियम में मौजूद कुछ चेहरे भी कैमरे की नजर में आ जाते हैं। ऐसा ही कुछ इन तीन लड़कियों के साथ हुआ।
अपने क्रिकेटर भाइयों को चीयर करते हुए इनकी तस्वीरें और वीडियो फैंस के बीच चर्चा का विषय बने और धीरे-धीरे इनकी अपनी पहचान बनने लगी। सोशल मीडिया पर लोगों ने उनको सपोर्ट करना शुरू कर दिया और फिर ये भी सेलिब्रिटीज बन गईं।

दिलचस्प बात यह है कि अब ये तीनों सिर्फ क्रिकेटरों की बहन के तौर पर ही नहीं जानी जातीं। तीनों ने मनोरंजन की दुनिया में भी कदम रखा है। इनमें किसी ने रियलिटी शो में अपनी जगह बनाई तो किसी ने एक्टिंग और ग्लैमर की दुनिया में पहचान बनाई। आपको इनके बारे में जरूर जानना चाहिए।
शाहनील गिल
गुजरात टाइटंस के मैचों में जब शुभमन गिल बल्लेबाजी करने उतरते थे, तब स्टैंड्स में एक चेहरा अक्सर नजर आता था। शुभमन की बहन शाहनील गिल को भाई को चीयर करते हुए कई बार देखा गया। उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर चर्चा में आती रहीं। इसके बाद वह सोशल मीडिया पर पॉपुलर जो गईं।
शाहनील ने करण जौहर के रियलिटी शो The Traitors 2 में हिस्सा लेकर टेलीविजन की दुनिया में कदम रखा। शो में उनकी एंट्री का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। बाहर आने के बाद उन्होंने इस शो को फिक्स बताकर बम फोड़ा था।
श्रेष्ठा अय्यर
श्रेष्ठा अय्यर भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर की बहन हैं और उन्हें अपने भाई को चीयर करते हुए स्टेडियम में देखा जाता रहा है। उनकी क्रिकेट से जुड़ी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आती रही हैं। वह कोरियोग्राफी के लिए भी जानी जाती हैं।
श्रेष्ठा की अपनी पहचान भी सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं है। वह डांसर, कोरियोग्राफर और कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम करती हैं। एक्टिंग की तरफ भी उन्होंने कदम बढ़ाया और 'सरकारी बच्चा' फिल्म के 'अग्रीमेंट करले' गाने में नजर आईं। इसके बाद उन्होंने फराह खान और रितेश देशमुख के शो लॉकअप में हिस्सा लिया। यह शो नेटफ्लिक्स पर आया था। कुछ भी हो, श्रेष्ठा को लोगों का ज्यादा प्यार श्रेयस अय्यर की बहन होने के कारण मिलता है। देश में घरेलू क्रिकेटरों की कई बहनें भी इस तरह टैलेंटेड होंगी लेकिन किसी का नाम इस तरह आगे नहीं आया।
मालती चाहर
इन तीनों में मालती चाहर की कहानी सबसे ज्यादा दिलचस्प है। साल 2018 में IPL के दौरान कैमरे की नजर स्टेडियम में बैठी एक लड़की पर बार-बार जा रही थी। चेन्नई सुपर किंग्स के मैचों में वह अपने रिएक्शन और टीम को चीयर करने की वजह से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं।
कुछ समय तक लोग जानना चाहते रहे कि आखिर यह मिस्ट्री गर्ल' कौन है। बाद में पता चला कि वह कोई और नहीं बल्कि चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज दीपक चाहर की बहन मालती चाहर हैं। इसके बाद उनकी तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल होने लगे।
मालती ने बाद में एंटरटेंमेंटऔर मॉडलिंग की दुनिया में अपना करियर बनाया। वह फेमिना मिस इंडिया 2014 की फाइनलिस्ट रहीं और मिस फोटोजेनिक का खिताब भी जीता। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग और फिल्ममेकिंग की तरफ कदम बढ़ाया।
उनकी पहचान को एक और बड़ा बूस्ट तब मिला जब वह बोस बॉस 19 में वाइल्डकार्ड के तौर पर पहुंचीं। खास बात यह रही कि उनकी एंट्री को उनके भाई दीपक चाहर ने शो के मंच पर इंट्रोड्यूस किया था। बाद में फैमिली वीक में दीपक ने भी बिग बॉस के घर में एंट्री ली थी।


Click it and Unblock the Notifications
