विराट कोहली ने टेस्ट में बनाया टीम इंडिया को बेस्ट, दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज ने की सराहना

भारतीय टीम ने पिछले कुछ समय में टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया है। टेस्ट क्रिकेट में भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने में पूर्व कप्तान विराट कोहली का भी बहुत बड़ा हाथ रहा है।

नई दिल्ली, 20 अगस्त। भारतीय टीम ने पिछले कुछ समय में टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया है। टेस्ट क्रिकेट में भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने में पूर्व कप्तान विराट कोहली का भी बहुत बड़ा हाथ रहा है। कोहली ने अपनी कप्तानी के दौरान टेस्ट क्रिकेट में भारत को कई जीत दिलाने का काम किया। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने भी माना कि कोहली की कप्तानी में भारत का प्रदर्शन लाजवाब रहा था।

कोहली की कप्तानी में भारत का शानदार प्रदर्शन

कोहली की कप्तानी में भारत का शानदार प्रदर्शन

इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट मैच के दौरान ग्रीम स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में केवल बड़े और महान देश ही टेस्ट क्रिकेट को लेकर अपना योगदान दे रहे हैं। मुझे लगता है कि विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने टेस्ट क्रिकेट को काफी गंभीरता से लिया। यही वजह है कि पिछले कुछ साल में भारत का प्रदर्शन टेस्ट में काफी बेहतरीन रहा।

 कमाल का रहा है कोहली का टेस्ट रिकॉर्ड

कमाल का रहा है कोहली का टेस्ट रिकॉर्ड

विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने कुल 68 टेस्ट मुकाबलों में हिस्सा लिया है। जिसमें से 40 मैचों में जीत भी मिली हैस जबकि 17 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं 11 मुकाबले ड्रॉ पर आकर समाप्त हो गए। विराट कोहली ने कप्तान के तौर पर 113 पारियों में भारत के लिए 54.80 के औसत के साथ 5864 रन बनाए हैं। इसमें 20 शतक और 18 अर्धशतक शामिल है।

टेस्ट क्रिकेट में फिट नहीं हो पाती है सभी टीमें

टेस्ट क्रिकेट में फिट नहीं हो पाती है सभी टीमें

स्मिथ के मुताबिक आने वाले समय में केवल 5-6 ही टीमें ऐसी बचेंगी जो टेस्ट मैच खेलती दिखेंगी। स्मिथ की मानें तो मौजूदा समय में केवल बड़े देश ही टेस्ट क्रिकेट में अपना योगदान दे रहे हैं और इस तरह से इस फॉर्मेट के भविष्य को बचाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में सिर्फ बड़ी टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलता रहेगा।

स्मिथ को भरोसा टी-20 लीग से होगा फायदा

स्मिथ को भरोसा टी-20 लीग से होगा फायदा

उन्होंने कहा कि क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका की नई टी-20 लीग में सभी छह टीमों को आईपीएल मालिकों ने खरीद लिया है। स्मिथ को हाल ही में इस लीग का आयुक्त नियुक्त किया गया था। स्मिथ को लगता है कि देश के क्रिकेट बोर्ड को इस तरह के लीग की सख्त जरूरत है। स्मिथ ने कहा कि यह निश्चित रूप से हमारे खेल में एक निवेश होने जा रहा है जिसकी दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट भविष्य में फायदा मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+