Manoj Kumar ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को क्यों खिलाया था खाना? एक्टर को अब पूर्व दिग्गजों ने किया सलाम

बॉलीवुड के 'भारत कुमार' कहे जाने वाले मनोज कुमार भले ही अब हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन सीमा पार से भी उनकी शख़्सियत को सलाम किया जा रहा है। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और हॉकी खिलाड़ी आज भी उन्हें न सिर्फ एक शानदार एक्टर बल्कि दिलदार और बुद्धिमान इंसान के रूप में याद कर रहे हैं।

मनोज कुमार का जन्म 1947 से पहले पाकिस्तान के एबटाबाद में हुआ था और वहीं से जुड़ी कई यादें आज भी लोगों के ज़ेहन में ताज़ा हैं।

Manoj Kumar

क्रिकेटर्स ने मनोज कुमार को किया याद
पूर्व पाकिस्तानी तेज़ गेंदबाज़ सिकंदर बख्त ने बताया कि 1979 के दिल्ली टेस्ट में जब उन्होंने 8 विकेट चटकाए थे, मनोज कुमार ने उन्हें केक भिजवाया था। उन्होंने कहा कि, 'उनसे मिल नहीं सका लेकिन वो एक केक हमेशा याद रहेगा। उस में जो अपनापन था, वो बड़ी बात थी।'

पाकिस्तानी टीम को डिनर पर बुलाया
वहीं, पूर्व स्पिनर इक़बाल क़ासिम ने याद किया कि 1987 के भारत दौरे में मनोज कुमार ने पूरी पाकिस्तानी टीम को डिनर पर बुलाया था। उन्होंने कहा कि, 'उनकी क्रिकेट की जानकारी सुनकर हम हैरान रह गए थे। वो हमें बहुत अच्छे से जानते थे।'

हॉकी के सितारों ने भी दिल से दी श्रद्धांजलि
1978 में भारत दौरे पर आई पाकिस्तानी हॉकी टीम को मनोज कुमार और दिलीप कुमार ने फिल्म स्टूडियो में इनवाइट किया। पूर्व कप्तान इस्लाहुद्दीन ने बताया कि, 'हमें शूटिंग दिखाई गई, शानदार खाना परोसा गया। वो पल कभी नहीं भूल सकते।'

हॉकी के 'फ्लाइंग हॉर्स' सामी उल्लाह ने कहा कि, 'वो Daag और Clerk जैसी फिल्मों के स्टार थे, लेकिन इतने सरल और जानकार कि उनसे मिलकर इंसान छोटा महसूस करे।'

जब मनोज कुमार ने पाकिस्तानी एक्टर को अपनी फिल्म में लिया
1989 में उन्होंने बॉलीवुड फिल्म Clerk में पाकिस्तानी सुपरस्टार मोहम्मद अली को भी कास्ट किया। इस फिल्म में रेखा, शशि कपूर और राजेंद्र कुमार जैसे स्टार थे।

Take a Poll

Abbottabad की यादें और परिवार से लगाव
1979 में जब मनोज कुमार ने अपने पैत्रिक शहर Abbottabad का दौरा किया तो वहां के पेस्ट्री और पानी अपने माता-पिता के लिए लेकर आए थे। शहर के लोग आज भी उन्हें 'अपने परिवार का हिस्सा' मानते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+