डेब्यू टेस्ट पर शतक जड़ने वाले पाकिस्तानी दिग्गज का निधन, 17907 रन, 500 से अधिक विकेट, सदमे में फैंस
Pakistan cricketer Billy Ibadulla Death News: पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर बिली इबादुल्ला का शुक्रवार को 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने अपने डेब्यू टेस्ट मैच में शतक बनाने वाले पहले पाकिस्तानी बल्लेबाज बनकर क्रिकेट इतिहास में अपनी छाप छोड़ी थी। इबादुल्ला ने अपने करियर दौरान फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कई बेहतरीन पारियां खेली थी।
ऐसा रहा करियर
अपने फर्स्ट क्लास करियर के दौरान उन्होंने 27.28 की औसत से 17,078 रन बनाए और 30.96 की औसत से 462 विकेट लिए। अपने 417 फर्स्ट क्लास मैचों में से उन्होंने 377 मैच वारविकशायर के लिए खेले। जहां उन्होंने एक दशक से ज़्यादा समय बिताया। लिस्ट ए क्रिकेट में इबादुल्ला ने 64 मैचों में 829 रन बनाने और 84 विकेट लेने के साथ ही अपने हुनर का परिचय दिया।

फैंस दे रहे हैं श्रद्धांजलि
इबादुल्ला के निधन की खबर जानने के बाद फैंस भी लगातार सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इबादुल्ला ने अपना पहला टेस्ट मैच 1964 में कराची में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। उन्होंने पहली पारी में 166 रन बनाकर दमदार शुरुआत की थी और टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले पाकिस्तानी बल्लेबाजों के लिए एक रिकॉर्ड बनाया था। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी शानदार शुरुआत के बावजूद इबादुल्लाह का करियर उम्मीद के मुताबिक आगे नहीं बढ़ पाया। अपनी पहली सीरीज़ के बाद, उन्होंने 1964 और 1967 के बीच पाकिस्तान के लिए केवल तीन और टेस्ट मैच खेले।
खेल के अलावा किया ये काम
अपने खेल करियर के अलावा इबादुल्ला ने न्यूजीलैंड में एक निजी कोचिंग क्लिनिक चलाकर खेल में योगदान दिया। क्रिकेट के प्रति उनका समर्पण विभिन्न भूमिकाओं के माध्यम से जारी रहा। जिसमें 20 फर्स्ट क्लास मैचों और 12 लिस्ट ए खेलों में अंपायरिंग शामिल है। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट दोनों में उनका योगदान सराहनीय रहा था।












Click it and Unblock the Notifications