पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जहीर अब्बास लंदन में ICU में भर्ती, कोरोना टेस्ट आया था पॉजिटिव

नई दिल्ली, 22 जून: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जहीर अब्बास को लंदन के वेस्टमिंस्टर शहर के सेंट मैरी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया है। जहीर अब्बास को कोरोना हो गया था जिसके बाद वे आईसीयू में हैं। पाकिस्तान न्यूज चैनल गो न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अब्बास ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे और इस पर तीन दिन बाद उन्हें अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है।

Former Pakistan captain Zaheer Abbas admitted to ICU in London, Corona test came positive

रिपोर्टों के अनुसार, अब्बास जब दुबई से इंग्लैंड की यात्रा कर रहे थे, तब उनको कोरोना हो गया। उन्होंने किडनी में दर्द की शिकायत की थी और लंदन पहुंचने के बाद उन्हें निमोनिया हो गया था।

जियो न्यूज के हवाले से सूत्रों ने कहा, "वह फिलहाल डायलिसिस पर हैं और डॉक्टरों ने उन्हें लोगों से मिलने से परहेज करने की सलाह दी है।"

सूत्र ने कहा कि अब्बास डायलिसिस पर हैं और कमजोर महसूस कर रहे हैं इसलिए उनसे मिलना प्रतिबंधित है।

1969 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले अब्बास अपनी पीढ़ी के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक थे। उन्होंने 72 टेस्ट में 5062 रन बनाए, जबकि 62 वनडे में उन्होंने 2572 रन बनाए।

उनके प्रथम श्रेणी क्रिकेट में बल्लेबाजी आंकड़े बहुत ही जबरदस्त हैं जहां उन्होंने 459 मैचों में 34,843 रन के साथ 108 शतक और 158 अर्द्धशतक लगाए। रिटायर होने के बाद, उन्होंने एक टेस्ट और तीन एकदिवसीय मैचों में आईसीसी मैच रेफरी के रूप में भी काम किया।

उन्हें जैक्स कैलिस और लिसा स्टालेकर के साथ 2020 में ICC हॉल ऑफ फेम में भी शामिल किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+