Ishan Kishan की जबरदस्त पारी ने पाकिस्तानी दिग्गज को भी किया हैरान, कोहली को लेकर भी कही यह बात

Salman Butt on Ishan Kishan: ईशान किशन की दमदार बल्लेबाजी को नजरअंदाज करना अब चयनकर्ताओं के लिए आसान नहीं होगा। किशन ने वनडे क्रिकेट में बतौर ओपनर अपनी छाप छोड़ी है।

ishan kishan

Salman Butt on Ishan Kishan: भारतीय युवा बल्लेबाज ईशान किशन अपनी बल्लेबाजी के कारण सुर्खियों में बने हुए हैं। हर कोई इस बल्लेबाज की तारीफ कर रहा है। पाकिस्तान के कई पूर्व क्रिकेटर भी भारतीय टीम के इस युवा खिलाड़ी की पारी को सराहने का काम किया है। हर कोई किशन को अब वनडे फॉर्मेट में भारत के लिए ओपनिंग करते देखना चाहता है।

Recommended Video

    Ishan Kishan की एक दिन की कमाई उड़ा देगी आपके होश | Ishan Kishan Net Worth | वनइंडिया हिंदी *Cricket
    किशन का कॉम्पिटिशन राहुल से नहीं

    किशन का कॉम्पिटिशन राहुल से नहीं

    पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट का मानना है कि ईशान किशन को आगे आने वाले मुकाबलों में लगातार मौके मिलने चाहिए। मौजूदा भारतीय वनडे विकेटकीपर केएल राहुल के साथ ईशान किशन का कॉम्पिटिशन नहीं है। सलमान के मुताबिक राहुल अब भी अकेले बल्लेबाजी के दम पर वनडे टीम में जगह बना सकते हैं। किशन के प्रदर्शन से ऋषभ पंत और शिखर धवन जैसे खिलाड़ियों पर दबाव बढ़ा है।

    धवन-पंत के लिए बढ़ा खतरा

    धवन-पंत के लिए बढ़ा खतरा

    अपने यू-ट्यूब चैनल पर बात करते हुए सलमान बट ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि ईशान किशन केएल राहुल के लिए खतरा बन सकते हैं। किशन और राहुल दोनों को भारतीय टीम प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकती है। इन दोनों बल्लेबाजों का स्थान अलग-अलग है। किशन के रनों से पंत और धवन की जगह को खतरा हो सकता है। सलमान ने कहा कि किशन को अब अधिक से अधिक वनडे मैच में खेलने का मौका देना चाहिए।

    सलमान बट ने की कोहली की तारीफ

    सलमान बट ने की कोहली की तारीफ

    सलमान बट ने तीन साल से अधिक समय के बाद अपना 72वां अंतरराष्ट्रीय शतक बनाने वाले विराट कोहली की भी तारीफ की। कोहली ने ईशान को दोहरा शतक पूरा करने में मदद करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वह मैदान पर ईशान के साथ हर गेंद के बाद बातचीत करते नजर आए। ईशान का प्रदर्शन शानदार रहा और उन्होंने बल्ले से एक अलग ही छाप छोड़ने में कामयाबी हासिल की।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+