Dharmendra के निधन से पाकिस्तान में भी छाया मातम! क्रिकेट लीजेंड ने किया सलाम, हुए इमोशनल
Dharmandra Death News: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं रहे। 'ही-मैन' के नाम से पॉपुलर धर्मेंद्र ने सोमवार यानी 24 नवंबर को 89 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। पिछले कुछ हफ़्तों से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी और 12 नवंबर को ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी। उनके निधन की खबर से पूरे देश और सिने जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र को मिल रही श्रद्धांजलि (Dharmandra Death News)
सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ है। धर्मेंद्र ने अपने 6 दशक के करियर में 300 से ज़्यादा फ़िल्मों में काम किया। इनमें से 94 फ़िल्में सफल रहीं, जिनमें 7 ब्लॉकबस्टर और 13 सुपरहिट शामिल हैं। उन्होंने 1960 में फ़िल्म 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' से अपने करियर की शुरुआत की थी। सोशल मीडिया पर लगातार धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देने का काम कर रहे हैं।

पाकिस्तान में भी छाया मातम
क्रिकेट के मैदान से भी इस लेजेंड को भावभीनी श्रद्धांजलि मिली है। पूर्व पाकिस्तानी कप्तान राशिद लतीफ़ ने धर्मेंद्र को याद करते हुए कहा कि धर्मेंद्र जी एक लीजेंडरी हीरो थे, और 'शोले' एक सदाबहार क्लासिक बनी रहेगी। वह पूरे उपमहाद्वीप में एक अविस्मरणीय विरासत छोड़ गए हैं और पाकिस्तान में भी वह बहुत लोकप्रिय थे। मेरी गहरी संवेदनाएं।
सचिन ने कही ये बात
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा कि मैंने भी कई अन्य लोगों की तरह एक्टर धर्मेंद्र जी को तुरंत पसंद किया, जिन्होंने अपनी दमदार प्रतिभा से हमारा मनोरंजन किया। ऑन-स्क्रीन का यह जुड़ाव तब और मज़बूत हुआ जब मैं उनसे मिला। उनकी ऊर्जा अविश्वसनीय रूप से संक्रामक थी, और वह हमेशा मुझसे कहते थे, "तुमको देखकर एक किलो खून बढ़ जाता है मेरा।
कोहली ने जीता दिल
सचिन ने आगे लिखा कि उनमें एक सहज गर्मजोशी थी, जिससे आस-पास के सभी लोगों को महत्वपूर्ण और खास महसूस होता था। उस व्यक्ति का प्रशंसक न होना असंभव था। आज, उनके निधन से मेरा दिल भारी है। ऐसा लगता है जैसे मेरा 10 किलो खून कम हो गया है। आपको याद करेंगे। स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा कि आज, हमने भारतीय सिनेमा के एक ऐसे लीजेंड को खो दिया, जिसने अपने आकर्षण और प्रतिभा से दिलों को मोह लिया। एक सच्चे आइकॉन, जिसने उन्हें देखने वाले हर किसी को प्रेरित किया। मेरी ओर से पूरे परिवार को इस कठिन समय में शक्ति मिले।












Click it and Unblock the Notifications