'धोनी जैसा कप्तान जीवन में एक बार आता है', पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने दिया बयान

Dhoni

नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हों, लेकिन खेल के प्रति उनका शातिर दिमाग आज भी उतना तेज है, जितना कि पहले हुआ करता था। 40 साल की उम्र होने के बावजूद भी धोनी ना सिर्फ बल्ले से रन बनाते दिख रहे, बल्कि कमान भी संभाल रहे हैं। आईपीएल 2022 के शुरू होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी धोनी ने छोड़ दी थी। रविंद्र जडेजा को कप्तानी मिली, लेकिन टीम खराब प्रदर्शन करती दिखी। अंत में फिर से जडेजा ने धोनी को कप्तानी साैंप दी। लिहाजा, टीम जीत की पटरी पर लाैटी। अब भारत के पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा ने बयान देते हुए कहा कि धोनी जैसा कप्तानी जीवन में एक बार आता है, जिसकी तारीफ शब्दों में बयां करना मुश्किल है।

यह भी पढ़ें- युवराज सिंह ने भारतीय क्रिकेट पर उठाए सवाल, ऋषभ पंत को लिया निशाने पर

धोनी ने कप्तान के रूप में आईपीएल 2022 के 46वें मैच में वापसी की। धोनी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हुए मैच में चेन्नई को 13 रन से जीत दिलाने में भूमिका निभाई। अजय जडेजा के अनुसार, कप्तान के तौर पर धोनी की वापसी अब चेन्नई के लिए एक अच्छी खबर हो सकती है। क्रिकबज पर धोनी के बारे में जिक्र करते हुए जडेजा ने कहा, ''जब भी सामने धोनी होते हैं तो यह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए हमेशा बहुत सही साबित होता है। जब वो भारतीय टीम के कप्तान थे तब भी ऐसा होता था। धोनी अंतर पैदा करते हैं।''

Ajay Jadeja

अजय ने आगे कहा, ''मैं यह नहीं कह रहा हूं कि उनकी कप्तानी में चेन्नई ने हर मैच जीता है। ऐसा नहीं है कि धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने मैच नहीं हारा है। खिलाड़ी नए आते हैं और कप्तान भी आते हैं और चले जाते हैं, लेकिन धोनी जैसा कप्तान जीवन में एक बार आता है। जिस समय वह कप्तानी करते हैं, तो वह कुछ खास होते हैं। धोनी 2007 से ही ऐसा करते आ रहे हैं। अगर 15 साल में लोगों को यह समझ में नहीं आया कि कप्तान धोनी क्या कर सकते हैं, तो उन्हें कुछ भी समझाने का कोई मतलब नहीं है।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+