युवराज सिंह ने भारतीय क्रिकेट पर उठाए सवाल, ऋषभ पंत को लिया निशाने पर

मुंबई : भारत के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने बड़ा बयान देते हुए बताया कि आखिर किन कारणों के चलते भारतीय टीम आईसीसी इवेंट में फेल हो रही है। भारतीय टीम 2019 वनडे विश्व कप में सेमीफाइनल में हार गई थी। साथ ही जो टीम चुनी गई थी, उसको लेकर भी काफी बवाल मचा था। उन्होंने विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को भी निशाने पर लिया, जिनके पास अनुभव अधिक तो नहीं था, लेकिन फिर भी 2019 विश्व कप के लिए चुना गया। युवराज कहा कहना है कि मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने खराब प्रदर्शन किया, जिस कारण भारत ने आईसीसी आयोजनों में संघर्ष किया है।

यह भी पढ़ें- ICC Ranking : भारत बना T20 क्रिकेट का बादशाह, जानिए कहां खड़ी है PAK टीम

नहीं थी ऐसी कोई योजना

नहीं थी ऐसी कोई योजना

2011 वनडे विश्व कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट जीतने वाले युवराज ने कहा,, "जब हमने विश्व कप 2011 जीता था, तो हम सभी के पास बल्लेबाजी करने के लिए एक निर्धारित स्थिति थी। मैंने 2019 विश्व कप में देखा कि उन्होंने ऐसी कोई योजना नहीं बनाई थी जो हमने 2011 में बनाई थी।''

पंत को लिया निशान पर

पंत को लिया निशान पर

युवराज का कहना है कि लगातार चॉप-एंड-चेंज ने 2019 विश्व कप में टीम के उद्देश्य में मदद नहीं की। युवराज ने कहा, "उन्होंने विजय शंकर को सिर्फ 5-7 वनडे मैचों का अनुभव होने के बावजूद नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने के लिए भेज दिया, फिर उन्होंने उनकी जगह ऋषभ पंत को ले लिया। पंत के पास भी सिर्फ 4 वनडे मैच खेलने का अनुभव था।" युवराज को लगता है कि अंबाती रायडू के अनुभव से भारत की स्थिति अच्छी होती। उन्होंने कहा, "जब हमने 2003 का विश्व कप खेला तो मोहम्मद कैफ, दिनेश मोंगिया और मैं पहले ही 50 वनडे खेल चुके थे।''

उन्होंने आगे कहा कि भारतीय टीम प्रबंधन को टी20 क्रिकेट में भी ऐसी ही समस्या है। युवराज ने कहा, ''टी20 में हमारे मध्यक्रम के बल्लेबाज फ्रेंचाइजी क्रिकेट में बेहतर बल्लेबाजी करते हैं, लेकिन राष्ट्रीय टीम में नहीं। यही वह जगह है जहां हमें पिछले टी20 विश्व कप में कमी आई थी।"

कोई पांच दिवसीय क्रिकेट खेलकर पांच लाख रुपए क्यों लेगा?

कोई पांच दिवसीय क्रिकेट खेलकर पांच लाख रुपए क्यों लेगा?

होम ऑफ हीरोज, स्पोर्ट्स18 की नवीनतम पेशकश पर अपने इंटरव्यू के दूसरे भाग में, युवराज यह भी कहते हैं कि टी20 और टी10 क्रिकेट का भविष्य हैं। उन्होंने कहा, "टेस्ट क्रिकेट मर रहा है। लोग टी20 क्रिकेट देखना चाहते हैं। लोग टी20 क्रिकेट खेलना चाहते हैं। कोई पांच दिवसीय क्रिकेट क्यों खेलेगा क्योंकि वो पांच लाख रुपए प्राप्त करेगा और आज टी20 क्रिकेट कोई खेलेगा और 50 लाख रूपए पाएगा। जिन खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जगह नहीं बनाई है, उन्हें 7-10 करोड़ रुपए मिल रहे हैं।"

युवराज का कहना है कि वनडे क्रिकेट को भी दिमाग लगाने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। उन्होंने कहा, "आप एक टी20 मैच देखते हैं और फिर 50 ओवर का खेल देखते हैं। यह अब एक टेस्ट मैच की तरह लग रहा है। 20 ओवर के बाद बल्लेबाजी के लिए 30 ओवर हैं। लोग तेज क्रिकेट देखना पसंद कर रहे हैं। तो, निश्चित रूप से टी20 सब कुछ ले रहा है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+