बताैर ओपनर ईशान किशन बिकेंगे सबसे महंगे, पूर्व क्रिकेटर ने दिया बयान
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के लिए बीसीसीआई जोरों से तैयारियों में जुटा हुआ है। बीसीसीआई ने उन 590 खिलाड़ियों के नाम तय कर लिए हैं, जो नीलामी में शामिल रहेंगे। इसमें शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, डेविड वार्नर जैसे कई अन्य दिग्गज बोली हासिल करते दिखेंगे। वहीं मुंबई इंडियंस के लिए पिछली बार खेलने वाले विकेटकीपर ईशान किशन पर भी कोई फ्रेंचाइजी बड़ा दांव खेलती नजर आएगी। इस बीच एक पूर्व क्रिकेटर ने बयान देते हुए भविष्यवाणी की है कि विकेटकीपर ईशान किशन बताैर ओपनर सबसे महंगे बिकने वाले हैं।

पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर राय देते हुए कहा, ''ईशान किशन में ख्याल से नीलामी में सबसे महंगे ओपनर साबित होंगे। वो सबसे महंगे प्लेयर हो सकते हैं। वो या फिर श्रेयस अय्यर, इन दोनों में से कोई एक सबसे महंगा हो सकता है। अगर किशन महंगे होते हैं तो मुझे कोई हैरानी नहीं होगी।" इसके अलावा देवदत्त पाडिक्कल, डेविड वार्नर, क्रिस गेल, जेसन राॅय, जाॅनी बेयरस्टो, अंबाती रायुडू और शिखर धवन भी बताैर ओपनर मोटी रकम पा सकते हैं।
यह भी पढ़ें- IPL 2022 : नीलामी में दिखेंगे खेल मंत्री, 50 लाख रखा है बेस प्राइस, कभी बिके थे 1 करोड़ में
इसके अलावा चोपड़ा का मानना है कि तमिलनाडु के बल्लेबाज शाहरुख खान इस मेगा नीलामी में सबसे महंगे अनकैप्ड भारतीय बन जाएंगे क्योंकि उनकी फिनिशर की भूमिका निभाने की उनकी क्षमता है। चोपड़ा ने कहा, "मेरी राय में, फिनिशर का काम सबसे मुश्किल होता है क्योंकि आपको 10-15 डिलीवरी मिलती है। यह एक बहुत छोटी पारी रहती है और जब नीलामी होगी तो फिनिशर के ऊपर खूब पैसे बहाए जाएंगे। इसलिए मुझे लगता है कि शाहरुख खान आईपीएल 2022 की नीलामी में सबसे महंगे अनकैप्ड भारतीय होंगे। वह एकमात्र भारतीय बचे हैं जिनसे आप फिनिशर की भूमिका को अच्छी तरह से निभाने की उम्मीद कर सकते हैं। वह भूमिका निभा पाता है या नहीं, हम नहीं जानते, लेकिन उम्मीद है कि वह ऐसा कर पाएगा, इसलिए उसे बहुत महंगा खरीदा जाएगा।''
एक फिनिशर की भूमिका कठिन होती है क्योंकि आप हमेशा दबाव में रहते हैं और सभी की निगाहें आप पर होती हैं। इसलिए, कोई भी जिसने फिनिशर के रूप में गजब का खेल दिखाया है वो बड़ी बोली पा सकता है। चोपड़ा ने कहा, "डेविड मिलर को हर बार खरीदा जाता है। उन्हें बहुत महंगा नहीं खरीदा जा रहा है क्योंकि उनका प्रदर्शन हाल के दिनों में बहुत अच्छा नहीं रहा है। मुझे लगता है कि उसे इस साल भी खरीदा जाएगा।" आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होगी।












Click it and Unblock the Notifications