World Cup 2023: संजय बांगड़ ने वर्ल्ड कप के लिए किया भारतीय टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिली जगह
Sanjay Bangar picks India squad for ODI World Cup 2023: भारतीय टीम को एशिया कप के बाद वर्ल्ड कप खेलना है। एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। लेकिन वर्ल्ड कप की टीम जानने के लिए फैंस को अभी और इंतजार करना होगा। एशिया कप में शामिल अधिकतर खिलाड़ियों की ही वनडे वर्ल्ड कप में चुना जा सकता है। वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम पर बेहतर प्रदर्शन करने का दबाव भी रहने वाला है।
संजय बांगड़ ने चुनी टीम: स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत करते हुए पूर्व भारतीय कोच संजय बांगड़ ने वर्ल्ड कप के लिए अपनी पसंदीदा टीम का ऐलान किया है। संजय बांगड़ ने स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में वर्ल्ड कप 2023 के लिए अपने 15 पसंदीदा खिलाड़ियों का चयन किया है। संजय बांगड़ की इस टीम में तिलक वर्मा नहीं है। उन्होंने अनुभवी खिलाड़ियों पर ही अपने भरोसा जताया है।

दिग्गज खिलाड़ियों को किया शामिल: संजय बांगर ने रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन और केएल राहुल जैसे बल्लेबाजों को टीम में जगह दी है। वहीं अक्षर पटेल, हार्दिक पंड्या और रविंद्र जडेजा जैसे तीन ऑलराउंडर को उन्होंने इस टीम में शामिल किया है। गेंदबाजों की बात करें तो कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप के लिए बेस्ट बताया गया है।
5 अक्टूबर से होगा वर्ल्ड कप का आगाज: प्रमुख चयनकर्ता अजित अगरकर ने एशिया कप के लिए टीम के ऐलान करते समय उन्होंने साफ कहा था कि वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान 5 सितंबर के बाद ही किया जाएगा।
वर्ल्ड कप 2023 के लिए संभावित भारतीय टीम: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह।












Click it and Unblock the Notifications