पंजाब किंग्स और केकेआर के मैच में बना दिलचस्प रिकॉर्ड, इससे पहले कभी नहीं हुआ
पंजाब किंग्स और केकेआर के मैच में एक नहीं बल्कि कई रिकॉर्ड बने। एक मैच में सर्वाधिक 42 छक्के इस मैच में लगे। पंजाब किंग्स की टीम ने मैच में जहां 24 छक्के लगाए तो केकेआर की टीम ने मैच में 18 छक्के लगाए।
वहीं इस मैच में एक तरफ जहां केकेआर ने 261 रन का स्कोर खड़ा किया तो पंजाब की टीम ने 8 गेंद शेष रहते ही इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। इस मैच में एक और दिलचस्प रिकॉर्ड और बना है। आईपीएल में पहली बार दोनों ही टीम के सभी ओपनर बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाया है।

मैच में चारो ही सलामी बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारी खेली है। आईपीएल के इतिहास में इससे पहले कभी भी ऐसा रिकॉर्ड नहीं बना। केकेआर की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सलामी बल्लेबाज सुनील नारायण और फिल सॉल्ड ने 138 रनों की साझेदारी की।
जिसमे सुनील नारायण ने 71 रनों की पारी खेली। उन्होंने महज 23 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया। जबकि फिल सॉल्ड ने 37 गेंदों पर 75 रनों की पारी खेली। वहीं पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाजों की बात करें तो दोनों ही सलामी बल्लेबाजों ने पॉवरप्ले में 93 रन जोड़ डाले।
प्रभसिमरन रसिंह ने महज 18 गेंदों पर पचासा जड़ दिया तो उनके साथी जॉनी बेयरस्टो ने 22 गेंदों पर 50 रन ठोक डालें। मैच में बेयरस्टो ने 48 गेंदों पर 108 रनों की नाबाद पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 9 छक्के और 8 चौके लगाए। बेयरस्टो को उनकी बेहतरीन पारी के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।
केकेआर के खिलाफ मैच में जीत के बाद पंजाब की टीम अंक तालिका में 8वें पायदान पर पहुंच गई है। मैच में जीत के बाद अभी भी पंजाब की टीम की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद जिंदा है। बहरहाल देखने वाली बात है कि क्या पंजाब की टीम आगे के मैच में भी इस तरह के प्रदर्शन को जारी रख पाती है या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications