दिल्ली कैपिटल्स की टीम बस पर हमला करने के आरोप में 5-6 अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज

मुंबई, 16 मार्च: आईपीएल 2022 की एक मजबूत टीम दिल्ली कैपिटल्स की बस पर हमला करने की खबर सामने आ रही है जिसके चलते 5-6 अज्ञात लोगों के ऊपर FIR दर्ज कराई गई है। इस बार का आईपीएल का मुंबई और पुणे में खेला जाएगा और यह घटना भी वहीं की बताई जा रही है।

FIR registered against 5-6 unidentified people for attacking Delhi Capitals team bus

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली कैपिटल आईपीएल टीम खड़ी बस पर कथित रूप से हमला करने के आरोप में 5-6 अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 143,147,149,427 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। इस दौरान घटनास्थल से कुछ फोटो भी सामने आए हैं।

कोविड के चलते आईपीएल के मैच महाराष्ट्र में मुंबई एरिया के आसपास ही आयोजित किए जाने हैं। दिल्ली कैपिटल्स को पहला मुकाबला ब्रेबॉर्न स्टेडियम में खेलना है जो 27 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेला जाएगा।

आईपीएल 2021 में, दिल्ली कैपिटल्स अंक तालिका में पहले स्थान पर रही, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ एलिमिनेशन राउंड में हार गई। इस बार भी इस टीम के कप्तान ऋषभ पंत होंगे।

हाल ही में दिल्ली की टीम ने शेन वॉटसन को अपने सहायक कोच के तौर पर नियुक्त किया है। टीम के हेड कोच लीजेंडरी रिकी पोंटिंग हैं। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज डेविड वार्नर को भी रिटेन किया हुआ है। टीम के गेंदबाज कोच अजीत अगरकर होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+