महज 49 गेंदों में जड़ दिए 150 रन, 19 छक्के जड़ इस बल्लेबाज ने तोड़ डाला क्रिस गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड
Finn Allen breaks world record: कैलिफोर्निया में मेजर लीग क्रिकेट यानी एमएलसी 2025 की धमाकेदार शुरुआत हुई। पहले ही मैच में क्रिकेट फैंस को जोरदार रोमांच देखने को मिला। ओकलैंड कोलिज़ीयम में खेले गए टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स और वाशिंगटन फ्रीडम की टीमें आमने-सामने थीं। लेकिन इस मैच के असली हीरो रहे न्यूज़ीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज फिन एलन रहे। एलन ने टी20 क्रिकेट के इतिहास में एक नई कहानी लिख दी।
महज 49 गेंदों में 150 रन (Finn Allen breaks world record)
फिन एलन ने केवल 51 गेंदों में 151 रनों की तूफानी पारी खेली। इस 151 रनों में 150 का आंकड़ा एलन ने महज 49 गेंदों में पूरा कर लिया था। इस दौरान उन्होंने 19 छक्के जड़कर क्रिस गेल का सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले क्रिस गेल ने 2017 में बीपीएल के फाइनल में 18 छक्के लगाए थे। एलन की इस विस्फोटक पारी ने उन्हें क्रिकेट इतिहास के खास पन्नों में शामिल कर दिया।

20 ओवर में बन गए 269 रन
फिन एलन की इस शानदार बल्लेबाज़ी के दम पर सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने 20 ओवर में 269 रन बनाए। इसके साथ ही यह एमएलसी के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बन गया। एलन की स्ट्राइक रेट रही 296.08 और उन्होंने अपने 151 में से 134 रन सिर्फ चौकों और छक्कों से बनाए। सिर्फ एलन ही नहीं टीम के अन्य बल्लेबाजों ने भी तेजी से रन बनाए। संजय कृष्णमूर्ति ने 36 रन और हसन खान ने 38 रन की उपयोगी पारियां खेलीं। दोनों की स्ट्राइक रेट भी 180 से ऊपर रही।
फिन एलन अब टी20 इतिहास में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। एलन के बाद क्रिस गेल, साहिल चौहान और पुनीत बिष्ट जैसे नाम हैं जिन्होंने अपने समय में धमाका किया था।
किन खिलाड़ियों ने लगाए हैं कितने छक्के
फिन एलन 151 रन 19 छक्के सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स वाशिंगटन फ्रीडम 2025
क्रिस गेल नाबाद146 रन 18 छक्के रंगपुर राइडर्स ढाका डायनामाइट्स 2017
साहिल चौहान नाबाद144 रन 18 छक्के एस्टोनिया साइप्रस 2024
क्रिस गेल नाबाद 175 रन 17 छक्के रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पुणे वारियर्स 2013
पुनीत बिष्ट नाबाद 146 रन 17 छक्के मेघालय मिजोरम 2021












Click it and Unblock the Notifications