FIFA World Cup 2022: फीफा वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मैचों का शेड्यूल, जानें कहां देखें लाइव प्रसारण
फीफा वर्ल्ड कप अब अंतिम चरण की तरफ से तेजी से जा रहा है, सेमीफाइनल मैचों की दो टीमें सामने आ चुकी हैं लेकिन बची हुई दो टीमों के बारे में जल्दी ही पता चल जाएगा।

FIFA World Cup Semi Finals: फीफा वर्ल्ड कप अब लीग चरण के बाद नॉक आउट चरण में है। टूर्नामेंट तेजी से अपने अंजाम की तरफ बढ़ रहा है। कई बेहतरीन मैचों और उलटफेर के बाद टूर्नामेंट क्वार्टर फाइनल स्टेज में है। इसके बाद सेमीफाइनल मुकाबले होने हैं। हर किसी को यही उत्सुकता है कि सेमीफाइनल मैचों में खेलने वाली चार टीमें कौन सी होने वाली हैं। इसके अलावा इन टीमों के मैचों का कार्यक्रम क्या रहने वाला है। सेमीफाइनल में खेलने के लिए दो टीमों का नाम सामने आ गया है लेकिन बची हुई दो टीमों का निर्धारण होना अभी बाकी है।
क्रोएशिया ने ब्राजील जैसी बड़ी टीम को हराते हुए सेमीफाइनल में जगह हासिल कर ली। ब्राजील की हार के बाद फैन्स काफी मायूस हुए लेकिन यही इस खेल का नियम है, अच्छा खेलने वाली टीम आगे चली जाती है। इसके अलावा दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में अर्जेंटीना ने नीदरलैंड्स को हराते हुए सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया। अर्जेंटीना ने पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से जीत दर्ज की। इस तरह क्रोएशिया और अर्जेंटीना ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। अभी दूसरे सेमीफाइनल की टीमों का सामने आना बाकी है। मोरक्को और पुर्तगाल के बीच मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम आगे जाएगी। वहीं इंग्लैंड और फ्रांस में से जीतने वाली टीम भी आगे जाएगी।
फीफा वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल मैचों का कार्यक्रम
14 दिसम्बर - क्रोएशिया vs अर्जेंटीना, पहला सेमीफाइनल (भारतीय समय अनुसार रात 12 बजकर 30 मिनट)
15 दिसम्बर - पुर्तगाल-मोरक्को मैच में जीतने वाली टीम vs इंग्लैंड-फ़्रांस में से जीतने वाली टीम (भारतीय समय अनुसार रात 12 बजकर 30 मिनट)
फीफा वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल मैच कहां देखें
भारतीय दर्शक इन सेमीफाइनल मुकाबलों को स्पोर्ट्स 18 चैनल पर लाइव देख सकते हैं। इसके अलावा जियो सिनेमा एप पर भी इन मुकाबलों का प्रसारण देखा जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications