'भाभी को पर्दे से क्यों हटाया, ऐसे मुसलमानों को देखकर शर्म आती है', इरफान पठान बुरी तरह हुए ट्रोल
Irfan Pathan Wife photos Viral: भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी इरफान पठान लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। 3 फरवरी यानी रविवार को इरफान पठान ने अपनी वाइफ सफा बेग की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। अपनी शादी की 8वीं सालगिराह पर इरफान पठान ने पत्नी का चेहरा पूरी दुनिया को दिखाया है।
8 साल बाद मिली पहली झलक
साल 2016 में इरफान पठान ने दुबई में सफा बेग के साथ शादी रचाई थी। शादी के 8 साल बाद यह पहली बार हुआ जब इरफान पठान ने अपनी वाइफ के पूरे चेहरे की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इससे पहले भी इरफान ने सफा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर चुके हैं। लेकिन उन सभी तस्वीरों में सफा का चेहरा छिपा रहता था।

फैंस ने कर दिया ट्रोल
इरफान पठान के इस पोस्ट पर कई यूज़र ने उन्हें सालगिराह की बधाई दी। वहीं कुछ फैंस ऐसे भी थे जिन्होंने इरफान को ट्रोल करना शुरू कर दिया। कुछ लोगों को इरफान पठान द्वारा अपनी वाइफ का चेहरा इस तरह सभी के सामने लाना पसंद नहीं आया। वह इरफान पठान के पोस्ट के नीचे काफी भद्दे कमेंट कर रहे हैं।
'ऐसे मुसलमान को देखकर शर्म आती है'
कुछ यूजर्स लगातार इरफान पठान को इस तरह के पोस्ट को डिलीट करने के लिए कह रहे हैं। इरफान पठान पर तंज कसा जा रहा है। कुछ यूजर्स ने लिखा कि भाभी को पर्दे से क्यों हटाया, पर्दे में ही रहने देते। जबकि कुछ यूजर्स ने इरफान को लेकर कहा कि ऐसे मुसलमान को देखकर शर्म आती है। एक यूजर ने लिखा अगर पर्दा हटाना ही था तो इतना वक्त पर्दे में क्यों रखा।
साल 2016 में हुई थी शादी
बता दें कि साल 2016 में इरफान पठान ने सफा बेग से शादी की थी। सफा बेग हैदराबाद की रहने वाली हैं और वह एक मॉडल भी रह चुकी हैं। दोनों की शादी मक्का में हुई थी। इरफान और सफा के दो बच्चे भी हैं। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद इरफान पठान इन दिनों टीवी पर कमेंट्री करते हुए नजर आते हैं।












Click it and Unblock the Notifications