T20 WC 2024: 'छपरी को उपकप्तान बना दिया,' हार्दिक पांड्या को लेकर भड़के फैन्स ने BCCI के खिलाफ खोला मोर्चा
Hardik Pandya T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। इसमें कई ऐसे चेहरे हैं जिनको टीम में जगह नहीं मिली है। भारतीय टीम में दो विकेटकीपरों को शामिल किया गया है। संजू सैमसन और ऋषभ पन्त का नाम बतौर विकेटकीपर टीम में शामिल किया गया है।
हार्दिक पांड्या को भी टीम में शामिल किया गया है। उनको टीम का उपकप्तान भी बनाया गया है। पहले ऐसी खबरें थीं कि पन्त को उपकप्तान बनाया जाएगा। कार एक्सीडेंट से पहले पन्त उपकप्तान थे और टीम इंडिया के लिए कुछ टी20 मैचों में कप्तानी भी की थी।

पांड्या का प्रदर्शन आईपीएल में खराब रहा है। वह इस सीजन एक भी फिफ्टी जड़ने में सफल नहीं रहे हैं। इसके अलावा उनकी गेंदबाजी में भी धार देखने को नहीं मिली है। कयास लगाए जा रहे थे कि पांड्या को जगह शायद ही मिले लेकिन ऐसा नहीं हुआ और वह टीम का हिस्सा हैं।
हार्दिक पांड्या को उपकप्तान बनाना फैन्स को सही नहीं लगा। फैन्स ने सोशल मीडिया पर बीसीसीआई के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और मजाक भी उड़ाया। उनका कहना था कि जिस खिलाड़ी का प्रदर्शन ही ठीक नहीं जा रहा है, उसको उपकप्तान बनाना ठीक नहीं है।
हार्दिक पांड्या को टीम में शामिल करने के अलावा शिवम दुबे का नाम भी है। दुबे ने अपनी जगह धांसू प्रदर्शन के आधार पर बनाई है। वह इस बार आईपीएल में अपने बल्ले से धमाका कर रहे हैं। रिंकू सिंह को मुख्य टीम में शामिल नहीं किया गया लेकिन ट्रेवल रिजर्व के रूप में रखा गया है।
टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम
- रोहित शर्मा (कप्तान)
- यशस्वी जायसवाल
- विराट कोहली
- सूर्यकुमार यादव
- ऋषभ पंत (विकेट कीपर)
- संजू सैमसन (विकेट कीपर)
- हार्दिक पांड्या (उपकप्तान)
- शिवम दुबे
- रवीन्द्र जडेजा
- अक्षर पटेल
- कुलदीप यादव
- युजवेंद्र चहल
- अर्शदीप सिंह
- जसप्रीत बुमराह
- मोहम्मद सिराज
ट्रेवल रिजर्व खिलाड़ी
- शुभमन गिल
- रिंकू सिंह
- खलील अहमद
- आवेश खान












Click it and Unblock the Notifications