'भारत छोड़कर आयरलैंड के लिए खेलना शुरू कर दो', पृथ्वी शॉ को नजरअंदाज किए जाने पर भड़के फैंस

India vs Sri Lanka, Prithvi Shaw: भारतीय युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की तुलना वीरेंद्र सहवाग से की जाती रही है। पृथ्वी शॉ का खेलने का अंदाज वीरू की तरह रहा है।

Prithvi Shaw

India vs Sri Lanka, Prithvi Shaw: श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। वनडे और टी-20 के खिलाफ सीरीज के लिए दो अलग-अलग टीमों का ऐलान हुआ है। टी-20 की कप्तानी हार्दिक पंड्या करते नजर आएंगे, तो वहीं वनडे सीरीज के लिए रोहित शर्मा की वापसी हुई है। रोहित शर्मा बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के दूसरे वनडे में चोटिल होकर टीम से बाहर हो गए थे।

पृथ्वी शॉ को फिर किया गया नजरअंदाज

भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ एक बार फिर टीम में अपनी जगह बनाने में नाकाम रहे हैं। भारत में होने वाली श्रीलंका के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज के लिए उन्हें नहीं चुना गया है। घरेलू टूर्नामेंट में पृथ्वी के बल्ले से लगातार रन निकल रहे हैं। इतना ही नहीं आईपीएल में भी अपने प्रदर्शन से पृथ्वी शॉ ने फैंस को खासा प्रभावित किया है। इसके बावजूद भी वह टीम में अपनी जगह बना पाने में असमर्थ रहे हैं।

पृथ्वी शॉ को बीसीसीआई ने दिया झटका

बांग्लादेश के खिलाफ टीम में नाम नहीं आने के बाद उम्मीद थी कि श्रीलंका के खिलाफ उन्हें चांस दिया जाएगा। मगर ऐसा ना हो सका, श्रीलंका के खिलाफ बीसीसीआई ने 16 सदस्यीय टीम इंडिया की घोषणा कर दी है। इसमें कई युवा खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। जो टीम इंडिया के लिए अपना पहला मैच खेल सकते हैं। शिवम मावी और मुकेश कुमार पर फैंस की नजरें बनी हुई है।

बीसीसीआई पर फूटा फैंस का गुस्सा

पृथ्वी शॉ को बार-बार नजरअंदाज किए जाने से फैंस भी काफी निराश हैं। वह लगातार सोशल मीडिया के जरिए बीसीसीआई पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। पहले भी कई बार चयनकर्ताओं ने पृथ्वी शॉ को इग्नोर करने का काम किया है। भारत के लिए पृथ्वी शॉ ने अभी तक कुल 5 टेस्ट, 6 वनडे और 1 टी20 इंटरनेशनल मैच खेला है। वह टी-20 के बेहतरीन बल्लेबाज माने जाते हैं। फैंस उनकी वापसी को लेकर उम्मीद लगाए बैठे थे, लेकिन फैंस को इसके लिए और इंतजार करना पड़ सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+