हॉस्पिटल में बेड बुक करने का जुगाड़: भारत-पाकिस्तान वर्ल्ड कप मैच के लिए फैंस की 'फुल बॉडी चैकअप' प्लानिंग!
भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के वर्ल्ड कप मैचों (World Cup 2023) का इंतजार फैंस को कितनी बेसब्री से रहता है, यह कोई छुपी बात नहीं है। महीनों पहले टिकटों की बुकिंग हो जाती है। इस साल भी अहमदाबाद में वर्ल्ड कप के दौरान ऐसा ही ब्लाकबस्टर मैच होना है।
इस मैच के लिए टिकट हासिल करने से बड़ा चैलेंज अहमदाबाद में उस दिन होटल बुक करने का है। होटल के रेट आसमान छू चुके हैं और अधिकतर जगहें सोल्ड आउट हो चुकी हैं। लेकिन ये सब चीजें अब फैंस को जुगाड़ करने की ओर धकेल रही हैं।

15 अक्टूबर 2023 को होने वाले इस मुकाबले में होटल एक रात के लिए 50 हजार रुपए तक चार्ज कर रहे हैं। ऐसे में फैंस ने होटल की जगह हॉस्पिटल में ठहरने की तरकीब सोची है। हॉस्टिपल अधिकारियों के मुताबिक फैंस ने एक या दो रातों के लिए ठहरने के लिए पूछताछ करनी शुरू कर दी है। मजे की बात ये है कि हॉस्पिटल में मरीज के साथ एक या दो लोगों की भी रहने की छूट होती है, जो फैंस के लिए सोने पर सुहागा है।
फैंस कितने चालाक हैं, इसका सबूत सानिध्य मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के डायरेक्टर पारस शाह देते हुए कहते हैं, "क्योंकि ये हॉस्टिपल है तो फैंस पूरी बॉडी का चैकअप कराने के साथ पूरी रात के लिए हॉस्पिटल रुकने के लिए पूछ रहे हैं ताकि उनका चैकअप भी हो जाए और दूसरा काम भी पूरा हो जाए।"
ये भी पढ़ें- IND vs WI: विराट कोहली से खेल और जिंदगी के बारे में सीखना बड़ी बात- यशस्वी जायसवाल
बड़े हॉस्टिपलों के पास मरीजों को लुभाने के लिए तरह-तरह के पैकेज होते हैं। इसमें फुल बॉडी चैक अप का पैकज भी शामिल है। उम्मीद है अहमदाबाद के हॉस्पिटलों में 15 अक्टूबर की रात कई फैंस ऐसे ही ठहरने की जुगत भिड़ा रहे हैं। इसका फायदा उठाने के लिए हॉस्पिटल भी तरह-तरह के लुभावने पैकेज लाने का प्लान कर रहे हैं। यानी दोनों के लिए विन-विन सिचुएशन!
भारत अपनी धरती पर 2016 के बाद से पाकिस्तान का सामना करने जा रहा है और फैंस मौका छोड़ना नहीं चाहते। मैच भी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम जैसे बड़े मैदान पर हो रहा है, जहां शुरुआत में पाकिस्तान खेलने में आनाकानी कर रहा था। फैंस विराट कोहली, रोहित शर्मा, बाबर आजम, शाहीन अफरीदी की टक्कर देखने का मौका हासिल करने के लिए बेताब हैं।












Click it and Unblock the Notifications