IND vs WI: विराट कोहली से खेल और जिंदगी के बारे में सीखना बड़ी बात- यशस्वी जायसवाल
India vs West Indies: भारतीय क्रिकेट ने हर पीढ़ी में कोई ना कोई बड़ा स्टार देखा है, सचिन तेंदुलकर से लेकर महेंद्र सिंह धोनी जैसे खिलाड़ियों का युवाओं पर बहुत बड़ा रोल रहा है। सचिन और धोनी का दायरा खिलाड़ियों से बाहर देश की जनता के बहुत बड़े हिस्सों तक भी पहुंचा।
लेकिन युवा पीढ़ी पर जैसा प्रभाव कोहली का है, वैसा किसी और क्रिकेटर का नहीं देखा गया। युवा क्रिकेटर फिटनेस और अनुशासन में हमेशा कोहली की ओर देखते हैं, उनको फॉलो करना चाहते हैं। कोहली के जुनून के युवा दीवानें हैं।

एक ऐसे ही युवा हैं यशस्वी जायसवाल, जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान धमाकेदार आगाज करते हुए पहली ही पारी में 171 रन बनाए और दूसरी पारी में भी अर्धशतक लगाया। दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन के बाद जायसवाल ने कोहली के बारे में बात की।
जायसवाल ने कहा, "उनके साथ बैटिंग करना अमेजिंग है, और मैं क्या कह सकता हूं? वो एक दिग्गज हैं। मैं उनके साथ खेलने के लिए भाग्यशाली हूं। उनसे काफी कुछ सीखा जा सकता है, चाहे यह क्रिकेट के बारे में हो या बाहर की दुनिया के। मैं उनका दिमाग समझने की कोशिश करता हूं।
"चीजों को बताने का सबका अपना तरीका होता है। सभी के पास अनुभव है। मैं सीनियर्स की बात को बहुत ध्यान से सुनता हूं। जब वे बात करते हैं, तो उसके पीछे क्या विचार काम करता है; इन्हीं चीजों को लेने की कोशिश रहती है और ये बहुत काम आता है।"
ये भी पढ़ें- FIFA Women's World Cup 2023: रिकॉर्ड दर्शकों के सामने न्यूजीलैंड ने नॉर्वे को हराकर रचा इतिहास
दूसरे टेस्ट की पहली पारी में बहुत अच्छा दिखने के बाद जायसवाल 74 गेंदों में 57 रन बनाकर आउट हो गए। उनको जेसन होल्डर ने आउट किया।
अपने विकेट पर जायसवाल का कहना है, "जब भी मैं बैटिंग के लिए जाता हूं तो जितना हो सके उतनी देर तक बल्लेबाजी करने का ख्याल रहता है। निश्चित तौर पर ऐसे आउट होने पर निराशा तो होती ही है। मुझे लगातार सीखने की जरूरत है। मैं टीम के लिए हमेशा अच्छा करना चाहता हूं। मैं क्रीज पर उसी माइंडसेट के साथ जाता हूं। अपने देश के लिए खेलना भाग्य की बात है।"
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications