'Dhoni जैसे महान कप्तानों से मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला है', चौके-छक्के की बरसात करने वाले खिलाड़ी का बयान
Faf du Plessis on MS Dhoni: आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में लंबे समय तक खेलने वाले साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस ने अपनी दिल की बात कही है।

Faf du Plessis on MS Dhoni: आईपीएल में कई देशों के खिलाड़ी एक साथ खेलते हैं। आईपीएल की सबसे कामयाब टीम मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स अपने पुराने खिलाड़ियों पर अधिक भरोसा जताते रहे हैं। ये दोनों ही टीम कम से कम बदलाव करने में विश्वास रखती है। यही वजह है कि इन टीमों में खेलने वाले खिलाड़ी लंबे समय तक एक-दूसरे के साथ खेल पाते हैं। इस दौरान उनके बीच एक जबरदस्त बॉन्डिंग भी देखने को मिलती है।

फाफ डु प्लेसिस ने धोनी को लेकर कही दिल की बात
साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स के लिए लंबे अर्से तक खेल चुके हैं। अब वह आरसीबी टीम के कप्तान हैं और इस सीजन भी टीम की कमान को संभालने का काम करेंगे। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी करने वाले प्लेसिस ने धोनी को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया है। आरसीबी पॉडकास्ट सीजन 2 पर बात करते हुए उन्होंने धोनी से हमेशा कुछ ना कुछ सीखने की बात की।

धोनी की कप्तानी में बहुत कुछ सीखा
अपनी कप्तानी में आरसीबी के लिए उन्होंने पिछले सीजन शानदार प्रदर्शन किया था। कप्तान की भूमिका को लेकर डु प्लेसिस ने कप्तानी के गुण और सीख को चेन्नई सुपर किंग्स के साथ अपने कार्यकाल के दौरान पूर्व एसए कप्तान ग्रीम स्मिथ, एमएस धोनी और स्टीफन फ्लेमिंग जैसे बेहतरीन कप्तानों को श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि अगर आप धोनी की कप्तानी में खेलते हैं तो आपको पता लगता है कि वह कितनी चतुराई से खेल को पढ़ते हैं। वह एक कप्तान के रूप में बेहद प्रभावशाली हैं। मैंने करीब से देखा कि उनका दिमाग कैसे काम करता है, कैसे चीजें उनके अधीन काम करती हैं। यह सब मेरे लिए बहुत ही सौभाग्य की बात थी। इसके अलावा, स्टीफन फ्लेमिंग। वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बहुत अच्छे कप्तान रहे थे। अब वह एक अच्छे कोच के रूप में हैं।

डुप्लेसिस की कप्तानी में खेलेंगे ये खिलाड़ी
फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, सुयश प्रभुदेसाई, रजत पाटीदार, दिनेश कार्तिक, अनुज रावत, फिन एलन, ग्लेन मैक्सवेल, वनिंदु हसरंगा, शाहबाज अहमद, हर्षल पटेल, डेविड विली, कर्ण शर्मा, महिपाल लोमरोर, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड, सिद्धार्थ कौल, आकाश दीप, सोनू यादव (ऑलराउंडर), अविनाश सिंह (गेंदबाज), राजन कुमार (गेंदबाज), मनोज भंडागे (ऑलराउंडर), विल जैक्स (ऑलराउंडर), हिमांशू शर्मा (गेंदबाज), रीस टॉपली (गेंदबाज)।

साल 2023 के लिए ऐसी है CSK की टीम
एमएस धोनी (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड़, अंबाती रायुडू, सुभ्रांशु सेनापति, मोइन अली, शिवम दुबे, राजवर्धन हंगरगेकर, ड्वेन प्रिटोरियस, मिशेल सैंटनर, रवींद्र जडेजा, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना, सिमर देशपांडे, , दीपक चाहर, प्रशांत सोलंकी, महेश तीक्ष्णा।












Click it and Unblock the Notifications