फाफ डू प्लेसी ने धुआंधार शतक से बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, बन गए ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
Faf Du Plessis: यूएस में चल रही मेजर लीग क्रिकेट अभी धमाकेदार अंदाज में चल रही है। इस इवेंट में कई बड़े नाम खेल रहे हैं और फाफ डू प्लेसी भी उनमें से एक हैं। डू प्लेसी अपनी तूफानी बैटिंग करने के लिए जाने जाते हैं और इस लीग में कुछ ऐसा कर दिया है, जो कोई बल्लेबाज नहीं कर पाया।
टेक्सास सुपर किंग्स (TSK) उन टीमों में से एक हैं जो प्लेऑफ़ में पहुंचने की प्रबल दावेदार लग रही हैं। टीम के कप्तान फाफ डू प्लेसी ने धांसू अंदाज में खेलते हुए तबाही मचाने का काम किया है। उनकी शतकीय पारी से ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी बन गया है।

डू प्लेसी ने शतक जड़ने के लिए 53 गेंदों का सामना किया और कुल 14 बाउंड्री जमाई। इनमें 5 छक्के और 9 चौके जमाए। इस सीज़न में यह उनका दूसरा शतक है। इससे पहले उन्होंने सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के खिलाफ भी सेंचुरी लगाई थी।
Faf Du Plessis का वर्ल्ड रिकॉर्ड
40 वर्ष की उम्र पार करने के बाद दो टी20 शतक लगाने वाले वे पहले क्रिकेटर बन गए हैं, जिससे उन्होंने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, एक ऐसा कीर्तिमान है, जो पहले किसी ने नहीं बनाया।
कप्तान के तौर पर Faf Du Plessis का रिकॉर्ड
फाफ डु प्लसी ने टी20 क्रिकेट में बतौर कप्तान अब तक 200 पारियों में 8 शतक जड़ दिए हैं, जिससे वह इस प्रारूप में सबसे ज़्यादा शतक लगाने वाले कप्तान बन गए हैं। उन्होंने इस दौरान माइकल क्लिंगर और बाबर आज़म का रिकॉर्ड तोड़ा, जिनके नाम कप्तान के तौर पर 7-7 टी20 शतक दर्ज थे। डु प्लेसी की यह उपलब्धि टी20 क्रिकेट में उनके निरंतर प्रदर्शन और अनुभव का प्रतीक है।
मेजर लीग क्रिकेट में फाफ डू प्लेसी अब सर्वाधिक सेंचुरी जड़ने वाले प्लेयर बन गए हैं। उनके नाम कुल 3 शतकीय पारियां हैं। उन्होंने फिन एलेन का कीर्तिमान तोड़ डाला है। फिन के नाम दो शतक थे और डू प्लेसी ने तीसरा सैकड़ा जड़कर उनको पीछे छोड़ दिया।












Click it and Unblock the Notifications