Fact Check: क्या सचिन तेंदुलकर के नाम पर रखा गया रेलवे स्टेशन का नाम? जानें वायरल फोटो की सच्चाई
Sachin Railway Station: सचिन तेंदुलकर दुनिया के महान खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। हाल ही में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सचिन तेंदुलकर का स्टेच्यू लगाया गया था। तेंदुलकर खुद भी वहां मौजूद रहे थे। अब एक तस्वीर सामने आई है जिसमें सचिन नाम का रेलवे स्टेशन दिखाई दे रहा है।
पूर्व भारतीय खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने एक तस्वीर साझा की है, इसमें सचिन रेलवे स्टेशन का बोर्ड भी पीछे दिखाई दे रहा है। गावस्कर ने सचिन का नाम दिखाते हुए जानबूझकर यह फोटो पोस्ट की है। सोशल मीडिया पर गावस्कर की यह फोटो काफी ज्यादा वायरल हो गई है।

सचिन रेलवे स्टेशन काफी छोटा है और यह गुजरात में पड़ता है। गुजरात के सूरत से महज कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर यह रेलवे स्टेशन मौजूद है। इस रूट से मुंबई और जयपुर को कनेक्ट किया जाता है। गावस्कर ने लिखा कि पिछली शताब्दी में सूरत के लोगों द्वारा एक स्टेशन का नाम ऑल टाइम महान में से एक, मेरे पसंदीदा क्रिकेटर और इन्सान के पीछे रखने की क्या कमाल की दूरदर्शिता थी।
गावसकर ने इन्स्टाग्राम पर यह फोटो पोस्ट की है और खुद भी इसमें खड़े हुए दिखाई देते हैं। गावस्कर की यह फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से सामने आई और हर कोई इसे सचिन से जोड़कर देखने लगा। हालांकि यह सचिन के ऊपर रखा गया नाम नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications