FACT CHECK: क्या रोहित शर्मा बन जाएंगे हैदराबाद के कप्तान! काव्या मारन ऑफर करेगी ब्लैंक चेक?
FACT CHECK Kaviya Maran on Rohit Sharma: मुंबई इंडियंस की टीम को आईपीएल 2024 में अभी भी अपनी पहली जीत की तलाश है। मुंबई इंडियंस को लगातार तीन मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई का अगला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के साथ होना है। सीजन शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पंड्या को अपना नया कप्तान घोषित किया था। हार्दिक पंड्या के नेतृत्व में टीम को अभी भी अपनी पहली जीत की तलाश है।
रोहित के फैंस हैं निराश
रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाए जाने के बाद मुंबई इंडियंस के इस फैसले की जमकर आलोचना की गई थी। क्रिकेट फैंस अभी भी हार्दिक पंड्या को निशाने पर ले रहे हैं। वानखेड़े स्टेडियम में लाइव मैच के दौरान भी हार्दिक पंड्या को जमकर ट्रोल किया गया। हार्दिक पंड्या को लेकर फैंस के व्यवहार से रोहित भी नाखुश नजर आए। दरअसल, हार्दिक पंड्या के मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाए जाने से फैंस लगातार निराशा जाहिर कर रहे हैं।

क्या हैदराबाद में जाएंगे रोहित शर्मा
दूसरी तरफ ऐसी खबरें भी सामने आ रही है कि मुंबई इंडियंस अगले साल यानी आईपीएल मेगा ऑक्शन 2025 से पहले रोहित शर्मा को रिलीज कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो रोहित शर्मा को ऑक्शन मेंखरीदने के लिए आपस में कई टीमें भिड़ सकती हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक खबर ऐसी चल रही है जिसमें कहा जा रहा है कि हैदराबाद की को-ओनर काव्या मारन रोहित शर्मा को अगले साल हैदराबाद में लेना चाहती हैं और इसके लिए वह उन्हें ब्लैंक चेक भी ऑफर सकती हैं।
रोहित को मुंबई करेगी रिलीज
रोहित शर्मा के हैदराबाद जाने की खबर पूरी तरह से अफहवाह माना जा सकता है। ऐसा होता नहीं दिख रहा है, क्योंकि सनराइजर्स ने टीम की कमान संभालने के लिए पैट कमिंस को मोटी रकम देकर खरीदा है। न्यूज 24 की एक रिपोर्ट में यह भी संकेत दिया गया है कि ड्रेसिंग रूम का माहौल अच्छा नहीं है। आईपीएल में उनके अनुभव को देखते हुए, अगर वह नीलामी में उतरते हैं तो कई रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications