Eyman Fatima: खूबसूरती में एक्ट्रेसेस को भी मात देती हैं ये पाकिस्तानी फीमेल क्रिकेटर, कितनी है नेटवर्थ?
Eyman Fatima: पाकिस्तान की युवा महिला क्रिकेटर एयमान फातिमा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में अपना ऐतिहासिक डेब्यू किया है। लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में अपनी राष्ट्रीय टीम के लिए पहली बार मैदान पर उतरने के साथ ही एयमान ने सबका ध्यान खींचा।
मैदान पर एयमान फातिमा कुछ खास कमाल नहीं कर सकीं, लेकिन अपनी खूबसूरती और ग्लैमरस अंदाज के कारण खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। लोग उनकी खूबसूरती की तुलना कई बार अभिनेत्रियों से भी करते हैं।

12 अक्टूबर 2004 को पाकिस्तान के सरगोधा में जन्मीं एयमान फातिमा की कहानी किसी प्रेरणा से कम नहीं है। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से बेहद कम उम्र में ही पाकिस्तान की राष्ट्रीय टीम में जगह बना ली। 20 साल की एयमान ने 6 अगस्त 2025 को आयरलैंड के खिलाफ अपना टी-20 इंटरनेशनल डेब्यू किया और तब से वह पाकिस्तान महिला क्रिकेट के भविष्य के रूप में देखी जा रही हैं।

एयमान की खेल शैली आक्रामक है। उनकी तेजतर्रार बल्लेबाजी और बड़े शॉट्स लगाने की क्षमता उन्हें अपने साथियों से अलग करती है। उन्होंने 2023 में हुए ICC अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ियों में से एक थीं। इस टूर्नामेंट में उन्होंने 5 मैचों में 157 रन बनाए, जिसमें दो अर्धशतक भी शामिल थे। इन शानदार प्रदर्शनों की बदौलत ही उन्हें सीनियर टीम में जगह मिली।

एयमान फातिमा की नेटवर्थ
एयमान फातिमा की नेटवर्थ के बारे में कोई आधिकारिक आंकड़ा उपलब्ध नहीं है, क्योंकि वे अभी अपने करियर की शुरुआत में हैं। हालांकि, पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड (PCB) द्वारा मिलने वाली सैलरी, मैच फीस, घरेलू टूर्नामेंट में मिलने वाले पैसे और ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए उनकी कमाई होती है। उनकी बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि आने वाले समय में उनकी नेटवर्थ में काफी बढ़ोतरी होगी।

एयमान की कहानी सिर्फ एक खिलाड़ी की सफलता की नहीं है, बल्कि यह पाकिस्तान में महिला क्रिकेट के बदलते परिदृश्य का भी प्रमाण है। वह नई पीढ़ी के लिए एक आदर्श हैं और यह दिखाती हैं कि सही समर्थन और दृढ़ता के साथ कोई भी अपने सपनों को पूरा कर सकता है।












Click it and Unblock the Notifications