Explainer: क्यों एशिया कप भारत के बिना नहीं खेला जा सकता? कारण जान आप भी चौंक जाएंगे
Asia Cup: एशिया कप की मेजबानी भारत को करनी है और सितम्बर में ही इवेंट होना है, इससे पहले कुछ ऐसी रिपोर्ट्स सामने आई हैं, जिनमें कहा गया है कि बीसीसीआई ने टूर्नामेंट से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं। बीसीसीआई टीम इंडिया को एशिया को में खेलने के लिए नहीं उतारेगी।
पाकिस्तान सरकार से गृह मंत्री मोहसिन नकवी इस समय एशियाई क्रिकेट काउंसिल में प्रेसिडेंट हैं, वह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में भी अध्यक्ष हैं। इसे देखते हुए बीसीसीआई ने टीम नहीं भेजने की मौखिक सूचना एसीसी को दी है, अब सवाल है कि क्या भारत के बिना इवेंट आयोजित हो पाएगा।

आईसीसी और एसीसी के बड़े इवेंट्स में भारतीय टीम की अहम भूमिका रहती है। भारत के बिना कोई टूर्नामेंट होना संभव नहीं होता क्योंकि यहाँ बात सिर्फ खेल की नहीं, बल्कि रेवेन्यू से जुड़ा मामला भी है। ऐसे में कई कारण हैं, जिनको देखते हुए कह सकते हैं कि भारत के बिना यह टूर्नामेंट नहीं होगा।
भारत के पीछे आते हैं ब्रांड्स
भारत के बगैर इस इवेंट में कोई आकर्षण नहीं होगा क्योंकि अधिकतर प्रायोजक तो भारत से ही आते हैं और भारतीय क्रिकेटर वर्ल्ड में ब्रांड्स हैं। उनके पीछे ही स्पॉन्सर भागते हैं। ताजा उदाहरण इंडियन प्रीमियर लीग से ले सकते हैं, यह वर्ल्ड की सबसे महंगी लीग है क्योंकि इसमें भारतीय प्लेयर्स खेलते हैं। पाकिस्तान क्रिकेट टीम से कोई ब्रांड प्लेयर नहीं हैं, जिनके पीछे प्रायोजक भागे। एशिया ही नहीं बल्कि वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे ज्यादा प्रायोजक भारत के पीछे आते हैं।
भारत-पाक मैच से राजस्व
एक और कारण राजस्व से जुड़ा हुआ है। भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले से रेवेन्यू जनरेट होता है। वर्ल्ड कप हो या एशिया कप हो, सबसे ज्यादा रेवेन्यू जनरेट भारत और पाक के बीच होने वाले मैच से आता है। अब ना प्रायोजक होंगे और ना भारत-पाक मैच होगा, तो एशिया कप का आयोजन होना ही मुश्किल है।
ब्रॉडकास्टिंग अधिकार
ब्रॉडकास्ट अधिकार भी भारत से सोनी स्पोर्ट्स के पास हैं, अगर इवेंट नहीं होता है, तो प्रसारण का कोई मतलब नहीं होगा। सोनी को फिर से अपने अनुबंध के ऊपर डील करनी पड़ेगी क्योंकि भारत के नहीं होने से उनको पूरा घाटा होगा। ऐसे में ब्रॉडकास्टिंग कम्पनी का रेवेन्यू भी प्रभावित होगा। इन सभी बातों को देखते हुए कहा जा सकता है कि एशिया कप भारत के बिना नहीं हो सकता।












Click it and Unblock the Notifications