EXPLAINER: IPL छोड़ने पर दिग्गज को करोड़ों का नुकसान, सैलरी से कटेंगे 3.5 करोड़! जानें क्या है नियम
EXPLAINER IPL 2025: ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने आईपीएल 2025 के बचे हुए मुकाबले से नाम वापस ले लिया है। स्टार्क ने यह फैसला लॉर्ड्स में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में देश के लिए खेलने को प्राथमिकता देने के लिए किया है। स्टार्क को यह फैसला टूर्नामेंट के बीच में ही निलंबित होने और बाकी सीज़न को फिर से शुरू करने की वजह से लेना पड़ा है।
IPL छोड़ने पर तगड़ा नुकसान (EXPLAINER IPL 2025)
मिशेल स्टार्क को दिल्ली कैपिटल्स ने मेगा ऑक्शन में 11.75 करोड़ की भारी भरकम कीमत पर खरीदा था। अब पूरा सीज़न पूरा किए बिना टूर्नामेंट से बाहर होने के कारण उनकी सैलरी में से करोड़ों रुपये की कटौती की जाएगी। क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू के अनुसार अगर दिल्ली मौजूदा सीजन के फाइनल में पहुंचती है तो स्टार्क को अपने आईपीएल 2025 वेतन का एक तिहाई हिस्सा छोड़ना होगा।

स्टार्क के नहीं होने से बढ़ेगी दिल्ली की मुश्किलें
आईपीएल 2025 में मिशेल स्टार्क ने 11 मैचों में 14 विकेट लिए, जिसमें एक पांच विकेट भी शामिल है। अक्षर पटेल की अगुवाई वाली टीम को अपने इस गेंदबाज की जरूरत है। स्टार्क के नहीं होने से टीम की गेंदबाजी खासी कमजोर दिखाई पड़ रही है। दिल्ली कैपिटल्स मौजूदा समय में आईपीएल 2025 अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है और प्लेऑफ़ के लिए चार दावेदारों में से एक है। उनके पास तीन मैच बचे हैं और उनमें से कम से कम दो में जीत उन्हें क्वालीफिकेशन के करीब ले जाएगी।
जानें क्या है आईपीएल का नियम
आईपीएल के नियमों के अनुसार अगर कोई खिलाड़ी पूरे सीजन में सभी मैच नहीं खेलता है तो उसकी सैलरी में कटौती की जा सकती है। मिचेल स्टार्क जिन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 11.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। अब सभी मैच नहीं खेलने के कारण उन्हें अपनी सैलरी से 3.5 करोड़ रुपये छोड़ना होगा। यह कटौती उनके द्वारा पूरे सीजन में खेलने में असमर्थ होने के कारण की जाएगी।
आईपीएल ऑक्शन में मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) जैसी टीमों ने भी स्टार्क के लिए बोली लगाई थी, लेकिन अंत में दिल्ली कैपिटल्स ने 11.75 करोड़ रुपये में उन्हें अपने साथ जोड़ लिया था। स्टार्क ने अपने दम पर टीम को कुछ मुकाबलों में जीत भी दिलाई थी।












Click it and Unblock the Notifications