Explained: संजू सैमसन आरसीबी के खिलाफ क्यों नहीं खेल रहे? किस वजह से रियान पराग बने कप्तान

RCB vs RR: आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला आज आरसीबी के साथ है और यह मैच बेंगलुरु में खेला जा रहा है। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। रॉयल्स ने पहले गेंदबाजी का निर्णय पिच और ओस को देखते हुए लिया।

खास बात यह रही कि मैच में टॉस करने के लिए रियान पराग आए। रियान पराग के टॉस पर आने का मतलब यही था कि संजू सैमसन इस मुकाबले से बाहर हैंऔर राजस्थान रॉयल्स के लिए यह अच्छा संकेत नहीं कहा जा सकता है। सैमसन गेम से बाहर हैं।

rcb vs rr

सैमसन के बाहर होने के पीछे भी कारण है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में बैटिंग करते हुए संजू सैमसन चोटिल हो गए थे। इसके बाद वह अभी तक रिकवर नहीं हो पाए हैं। सैमसन का बाहर होना टीम के लिए एक बड़ा झटका है क्योंकि प्लेऑफ़ की राह काफी मुश्किल है।

पिछले मुकाबले में सैमसन की अनुपस्थिति में वैभव सूर्यवंशी को रॉयल्स के लिए ओपन करने का मौका मिला था। वैभव सूर्यवंशी ने प्रभावित करने वाली बल्लेबाजी की थी लेकिन रॉयल्स को लखनऊ के खिलाफ मैच में पराजय का सामना करना पड़ा था।

राहुल द्रविड़ ने सैमसन की चोट को लेकर कहा था कि हमें इसका रिव्यू करना पड़ेगा। 4 मैच के बाद रॉयल्स के पास गैप है। द्रविड़ ने उम्मीद जताई है कि संजू सैमसन तक तक शायद फिट होकर वापस टीम में लौट आएँगे। हालांकि उनकी वापसी के लिए कोई दिन निर्धारित नहीं है। यह फिटनेस के ऊपर ही निर्भर है।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

आरसीबी: फिलिप साल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), देवदत्त पडिककल, जितेश शर्मा (कीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, यश दयाल

राजस्थान रॉयल्स: यशसवी जायसवाल, शुबम दुबे, नीतीश राणा, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (कीपर), शिमरोन हेटमीयर, वानिंदू हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, फज़लहक फारूकी, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+