OI Exclusive: भारत के लिए नीली जर्सी में कब दिखेंगे नवदीप सैनी? गाबा टेस्ट को याद कर हुए इमोशनल
OI Exclusive Interview With Navdeep saini By Amit Kumar: भारतीय तेज गेंदबाज नवदीप सैनी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। वनइंडिया हिंदी को दिए गए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में सैनी ने अपने क्रिकेट करियर, चुनौतियों और आने वाले प्लांस पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य एक बार फिर नीली जर्सी पहनकर टीम इंडिया के लिए खेलना है। इसके लिए वह जमकर मेहनत भी कर रहे हैं।
गाबा टेस्ट को याद कर हुए भावुक (Exclusive Oneindia Interview With Navdeep saini)
नवदीप सैनी ने हरियाणा के छोटे से शहर से अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की। डोमेस्टिक क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन करने के बाद उन्होंने IPL में डेब्यू किया और अपनी रफ्तार से सबका ध्यान खींचा। IPL के अनुभव पर बात करते हुए सैनी ने बताया कि उन्हें कई दिग्गज बल्लेबाजों का सामना करना पड़ा, लेकिन हर मैच ने उन्हें और मजबूत बनाया। उन्होंने खुलासा किया कि गाबा टेस्ट उनके करियर का सबसे यादगार पल रहा, क्योंकि इंजरी के बावजूद उन्होंने बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। इस घटना को याद कर वह इमोशनल नजर आये।

टीम इंडिया में वापसी की तैयारी
सैनी ने कहा कि उनका पूरा फोकस फिटनेस और परफॉर्मेंस पर है। वह रोजाना कड़ी मेहनत करते हैं और अपने डाइट प्लान को लेकर बेहद स्ट्रिक्ट हैं। फिटनेस के बिना तेज गेंदबाजी संभव नहीं, इसलिए वह जिम और नेट्स दोनों पर बराबर समय देते हैं। सैनी को पूरा भरोसा है कि वह जल्द ही टीम इंडिया में एक बार फिर से अपनी जगह बनाने में कामयाब हो जाएंगे।
DPL 2025 में चैंपियन बनने का लक्ष्य
नवदीप सैनी दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) 2025 में अपनी टीम को चैंपियन बनाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने रणनीति शेयर करते हुए कहा कि टीमवर्क और बैलेंस्ड परफॉर्मेंस ही उनकी जीत की कुंजी होगी। फास्ट बॉलिंग को लेकर सैनी ने युवा खिलाड़ियों को मैसेज दिया कि स्पीड के साथ कंट्रोल लाना ही सबसे बड़ा चैलेंज है। मेहनत और फिटनेस पर ध्यान दें, तभी इंटरनेशनल लेवल पर सफलता मिलेगी।
युवा खिलाड़ियों को लेकर कही ये बात
नवदीप सैनी ने कहा कि दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) से आने वाले समय में कई खिलाड़ी आईपीएल और इंटरनेशल खेलते नजर आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि रौनक वगेला ने इस सीजन काफी अच्छा प्रदर्शन किया। एक मैच में हमें 8 ओवर डिफेंड करना था वहां आशीष मीना ने अपना दमखम दिखाया था। ऐसे ही कई खिलाड़ी हैं जो डीपीएल से आईपीएल तक का सफर तय कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications