'वैभव के कारण मेरी पत्नी देखती है मैच,' वर्ल्ड कप विनर खिलाड़ी का खुलासा, कौन हैं 15 साल के क्रिकेटर की फैन
Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का बल्ला इन दिनों सिर्फ रन और रिकॉर्ड ही नहीं बना रहा, बल्कि दिग्गजों को भी अपना मुरीद बना रहा है। टीम इंडिया से खेल रहे और रिटायर हो चुके क्रिकेटर उनकी पत्नियां भी वैभव सूर्यवंशी के गेम को देखना पसंद करती हैं।
उनके खेल को लेकर 1983 वर्ल्ड कप के विनर खिलाड़ी क्रिस श्रीकांत ने एक अहम जानकारी दी है, जो वैभव सूर्यवंशी के फैंस को जरूर जाननी चाहिए। श्रीकांत के अनुसार उनकी पत्नी वैभव सूर्यवंशी का गेम बहुत ज्यादा पसंद करती हैं।

वैभव की बैटिंग की मुरीद हुईं पूर्व क्रिकेटर की पत्नी
एक यूट्यूब वीडियो में श्रीकांत ने वैभव की मौजूदा फॉर्म और उसके भविष्य को लेकर काफी बड़ी बात कही। उन्होंने युवा बल्लेबाज को लगातार प्रोत्साहित करने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि मेरी वाइफ दिलीप ट्रॉफी के मुकाबले वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग की वजह से देखती हैं। गौरतलब है कि श्रीकांत की पत्नी का नाम विद्या श्रीकांत हैं।
श्रीकांत का मानना है कि अगर वैभव को सही तरीके से तैयार किया गया और जरूरत से ज्यादा दबाव नहीं डाला गया तो वह आने वाले समय में बड़े सुपरस्टार बनकर सामने आ सकते हैं। उन्होंने यहां तक कहा कि यह खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट को फिर से लोकप्रिय बनाने में अहम भूमिका निभा सकता है।
दिलीप ट्रॉफी में वैभव ने किया धमाका
वैभव ने हाल ही में दलीप ट्रॉफी में अपने बल्ले से जबरदस्त प्रभाव छोड़ा। ईस्ट जोन की ओर से खेलते हुए उन्होंने क्वार्टर फाइनल में नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ 8 रन बनाए थे, लेकिन सेमीफाइनल में सेंट्रल जोन के खिलाफ 92 और 40 रन की पारियां खेलकर शानदार वापसी की। उनकी 92 रन की पारी में 7 छक्के भी शामिल रहे।
वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ दिया पांच दशक पुराना रिकॉर्ड
इसी सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। महज 15 साल और 157 दिन की उम्र में उन्होंने 42 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया और दिलीप ट्रॉफी में फिफ्टी लगाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बन गए। उन्होंने 57 साल पुराना वह रिकॉर्ड तोड़ा, जो 1969 में लक्ष्मण सिंह ने 16 साल और 23 दिन की उम्र में बनाया था।


Click it and Unblock the Notifications
