इंग्लैंड की टीम में दो नए नामों को किया गया शामिल, श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी20 टीम घोषित
England Women's team against Sri Lanka: श्रीलंका के खिलाफ आगामी घरेलू सीरीज के लिए इंग्लैंड की महिला टीम का ऐलान कर दिया गया है। टीम में कुल 17 खिलाड़ियों का नाम शामिल किया गया है। इनमें कुछ अनकैप्ड खिलाड़ी भी शामिल हैं। टी20 और वनडे दोनों फ़ॉर्मेट के लिए टीम की घोषणा की गई है।
इंग्लिश टीम में तेज गेंदबाज माहिका गौर को शामिल किया गया है। उनके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज बेस हीथ को भी टीम में जगह मिली है। खास बात यह है कि माहिका ने इससे पहले यूएई के लिए क्रिकेट खेला है। वह यूएई से 19 टी20 खेल चुकी हैं और यूएई के लिए अंडर 19 वर्ल्ड कप भी खेला है।

माहिका द हंड्रेड टूर्नामेंट में मैनचेस्टर ओरिजनल्स के लिए खेल रही हैं। बेस हीथ रोसेल हेहो फ्लिंट ट्रॉफी जीतने वाली नॉर्दन डायमंड्स टीम का हिस्सा थीं। वह नॉर्दन सुपर चार्जर्स के लिए द हंड्रेड में नियमित रूप से खेलती रही हैं। इस वजह से उनका नाम इंग्लैंड की टीम में शामिल किया गया है।
इंग्लैंड टीम के हेड कोच जॉन लुईस ने कहा कि माहिला काफी प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। महिला क्रिकेट में छह फीट लम्बाई के साथ स्विंग गेंदबाजी करना काफी अलग बात है। माहिका ने अपने खेल में निरन्तरता दिखाई है। हम यह देखने के लिए उत्साहित हैं कि इंटरनेशनल क्रिकेट में कैसा खेल दिखाती हैं।
श्रीलंका की टीम इंग्लैंड दौरे पर तीन टी20 और इतने ही वनडे मुकाबले खेलने वाली है। पहला टी20 मैच 31 अगस्त से शुरू होगा। इसके बाद दूसरा और तीसरा मैच 2 और 6 सितम्बर को खेला जाएगा। पहला वनडे 9 सितम्बर को खेला जाएगा। दूसरा 12 और तीसरा वनडे 14 सितम्बर को खेला जाएगा।
इंग्लैंड टी20 टीम
हीदर नाइट (कप्तान), लॉरेन बेल, मैया बाउचियर, एलिस कैप्सी, केट क्रॉस, चार्ली डीन, लॉरेन फाइलर, माहिका गौर, डेनिएल गिब्सन, सारा ग्लेन, बेस हीथ, एमी जोन्स, फ्रेया केम्प, इस्सी वोंग, डेनिएल वायट।
इंग्लैंड वनडे टीम
हीथर नाइट (कप्तान), टैमी ब्यूमोंट, लॉरेन बेल, माइया बाउचियर, एलिस कैप्सी, केट क्रॉस, चार्ली डीन, लॉरेन फाइलर, महिका गौर, डेनिएल गिब्सन, सारा ग्लेन, बेस हीथ, एमी जोन्स, एम्मा लैम्ब, नेट साइवर-ब्रंट।












Click it and Unblock the Notifications