ICC ने वेस्टइंडीज को दिया बड़ा झटका, WTC में काटे अंक तो मैच फीस में भी लगाया जुर्माना
नई दिल्ली। विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत इस समय इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज खेली जा रही है जिसका पहला मैच एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्डस स्टेडियम में खेला गया। इंग्लैंड और वेस्ट इंडीज के बीच खेले गये इस मैच का नतीजा ड्रॉ पर समाप्त हुआ लेकिन आईसीसी ने वेस्टइंडीज की टीम को स्लो ओवर रेट के तहत बड़ा झटका दिया है। इसके तहत आईसीसी ने वेस्टइंडीज पर मैच फीस का 40 प्रतिशत जुर्माना लगाया है तो वहींं पर विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप की अंकतालिका में दो अंक काट लिये गये हैं जिसकी वजह से वह 8वें पायदान पर खिसक गई है।

आईसीसी के एलीट पैनल के मैच रेफरी रिची रिचर्डसन ने क्रेग ब्रेथवेट की कप्तानी वाली टीम के निर्धारित ओवर्स से 2 ओवर कम फेंके जाने के बाद यह प्रतिबंध लगाये हैं। मैच रेफरी ने इसके चलते प्रति ओवर मैच फीस के 20 प्रतिशत की कटौती की है और सभी खिलाड़ियों पर जुर्माना लगाया है।
और पढ़ें: श्रीलंका को रौंद कर विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में भारत ने लगाई छलांग, जानें अब किस पायदान पर पहुंची
खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ की ओर से आईसीसी के कोड ऑफ कंडक्ट के लिये मिनिमम ओवर रेट में दोषी पाये जाने पर प्रति ओवर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है। वहीं आर्टिकल 16.11.2 के तहत विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में प्रति ओवर दोषी पाये जाने वाली टीम पर एक अंक की कटौती की जाती है। क्रेग ब्रेथवेट ने मैच रेफरी की तरफ से लगाये गये आरोपों को स्वीकार कर लिया तो उसमें कोई आधिकारिक सुनवाई की दरकार नहीं है।
गौरतलब है कि इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीम के बीच खेले गये इस मैच में आखिरी कुछ दिनों में पिच पर कोई मदद नहीं मिली जिसकी वजह से मैच ड्रॉ पर समाप्त हो गया है। इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और जॉनी बेयरस्टो के दम पर 311 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 64 रनों की बढ़त हासिल कर ली। बोनर ने वेस्टइंडीज की ओर से 123 रनों की पारी खेली।
और पढ़ें: श्रेयस अय्यर ने जीता ICC का प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड, श्रीलंका के खिलाफ खूब बरसाये रन
दूसरी पारी में इंग्लैंड की टीम ने जैक क्राउली और जो रूट ने शतक लगाकर 349 रन बनाये और पारी घोषित की। वेस्टइंडीज को जीत के लिये 286 रनों की दरकार थी हालांकि आखिरी दिन वेस्टइंडीज की टीम 4 विकेट खोकर 147 रन ही बना सकी और मैच को ड्रॉ करना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications